लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना से मरे 13 लोगों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 25, 2020 04:34 IST

एक मृतक के परिवार को पहले ही अनुग्रह राशि दी जा चुकी है जबकि 12 अन्य मृतकों के परिजनों को राशि का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसिवान जिले के रहने वाले 60 वर्षीय शख्स की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में रविवार को मौत हो गई।सारण (छपरा) जिले में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राज्य में कोविड-19 की वजह से मौत होने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बिहार में दो और लोगों के कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत होने के बाद इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 13 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना वायरस के 117 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,511 हो गई है जिनमें से 200 मामले अकेले राजधानी पटना में है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त करते हुए कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि जारी करने की घोषणा की। कुल 13 मृतकों में से एक मृतक के परिवार को पहले ही अनुग्रह राशि दी जा चुकी है जबकि 12 अन्य मृतकों के परिजनों को राशि का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

इससे पहले दिन में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के अधीक्षक डॉ एन के सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सिवान जिले के रहने वाले 60 वर्षीय शख्स की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में आज मौत हो गयी। उन्हें मधुमेह के साथ किडनी और श्वसन संबंधी समस्याएं थीं।’’ वहीं सारण (छपरा) जिले में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई।हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोगी को 22 मई को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था और आज सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के अधीक्षक बिमल कुमार कारक ने बताया कि सारण जिले के मढ़ौरा के रहने वाले 48 साल के एक शख्स को बुखार तथा खांसी के बाद 22 मई को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम उसकी मृत्यु हो गयी। कारक ने बताया कि मृतक के नमूने 22 मई को ही ले लिये गये थे लेकिन जांच में कोविड-19 के संक्रमण की बात रविवार को उसकी मौत के बाद रिपोर्ट में ही साफ हुई।

अब तक राज्य में संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो-दो मामले पटना, वैशाली और खगडि़या से, वहीं एक-एक मामला रोहतास, मुंगेर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, बेगूसराय, सारण और सिवान से है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को सामने आए 117 मामलों में सबसे अधिक 38 मामले कटिहार में सामने आए हैं।

इसके अलावा बांका और रोहतास (ससाराम) में 11-11, बेगूसराय में नौ और पूर्णिया में सात मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक सामने आए 2,511 कोविड-19 मरीजों में 1,796 उचाराधीन हैं जबकि 702 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन मई से अब तक दूसरे राज्यों से लौटे 1,599 प्रवासी मजदूरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बताया कि 1,599 संक्रमित प्रवासी मजदूरों में सबसे अधिक 392 दिल्ली से लौटे हैं जबकि 362 मरीज महाराष्ट्र से, 266 गुजरात से और 128 हरियाणा से लौटे हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?