लाइव न्यूज़ :

Bihar: 2014 में जीते थे, लेकिन अब उन्हें 2024 की चिंता करनी चाहिए, बिहार सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के बारे में कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2022 15:05 IST

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देहमारी पार्टी के लोगों के कहने हम अलग हुए।भाजपा के दावे पर कहा कि नई सरकार बेहतर ढंग से चलेगी।जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहा कि वह 2014 में जीते थे, लेकिन अब उन्हें 2024 की चिंता करनी चाहिए। नीतीश कुमार ने सरकार जल्द गिरने संबंधी भाजपा के दावे पर कहा कि नई सरकार बेहतर ढंग से चलेगी।

2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर कुमार ने कहा कि नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं? आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं मुख्यमंत्री (2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दवाब दिया गया कि आप संभालिए। जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता के लिए बहुत अच्छा हुआ है। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं। सब बहुत खुश हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली जिनके नयी सरकार में उप मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने की संभावना है। नीतीश (71) ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था और सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने आठवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों