लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की 1650 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: October 27, 2019 05:25 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री के नेतृत्व में राज परामर्शदात्री समिति का गठन किया गया है, जिसमें बिहार विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा 15 विधायकों का मनोनयन किया जाएगा और बिहार विधान परिषद के सभापति के द्वारा पांच विधान पार्षदों का मनोनयन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की 1650.54 करोड़ रुपए की योजनाओं का शनिवार को शिलान्यास और उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत 11 अवयवों को शामिल किया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की 1650.54 करोड़ रुपए की योजनाओं का शनिवार को शिलान्यास और उद्घाटन किया। पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में जल-जीवन-हरियाली अभियान अन्तर्गत 1359.27 करोड़ रुपए की 32,781 योजनाओं का शिलान्यास एवं 291.27 करोड़ रुपए की 2,391 योजनाओं का उद्घाटन करते हुए नीतीश ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत 11 अवयवों को शामिल किया गया है। नीतीश ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा। उसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री के नेतृत्व में राज परामर्शदात्री समिति का गठन किया गया है, जिसमें बिहार विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा 15 विधायकों का मनोनयन किया जाएगा और बिहार विधान परिषद के सभापति के द्वारा पांच विधान पार्षदों का मनोनयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस समिति में अधिकारी भी रहेंगे। साथ ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान के एक-एक काम की मॉनिटरिंग की जा रही है। बिहार विकास मिशन के शासी निकाय द्वारा इसका अनुश्रवण भी किया जाएगा।

नीतीश ने कहा कि पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है, जिससे जलवायु परिवर्तन संबंधित कई समस्याएं हो रही हैं। धरती के किसी भी हिस्से में पर्यावरण से छेड़छाड़ होने का असर पृथ्वी के दूसरे भागों में भी जलवायु परिवर्तन के रूप में देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन की वजह से ग्लोबल वार्मिंग की स्थिति पैदा हो रही है, ग्लेशियर सिकुड़ रहे हैं, रेगिस्तान का फैलाव बढ़ता जा रहा है। नीतीश ने कहा कि बिहार में ऐसी कोई गतिविधि नहीं हो रही है जिससे पर्यावरण संकट हो लेकिन यहां भी जलावायु परिवर्तन के असर दिख रहे हैं।

वर्ष 2007 में 22 जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी, वर्ष 2008 में कोसी त्रासदी हुई, वर्ष 2016 में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से इसके आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए, वर्ष 2017 में फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी थी। वर्ष 2018 में 280 प्रखंड में सुखाड़ की स्थिति पैदा हुई थी। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया