लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव परिणामः भाजपा ने 565 जनसभाएं की, पीएम मोदी 7 बार आएं बिहार और 14 चुनावी सभाएं के साथ 1 एक रोड शो, देखिए बीजेपी चुनावी रिपोर्ट कार्ड

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2025 11:00 IST

Bihar Chunav Result: प्रचंड जीत के बाद भाजपा, जदयू, हम. रालोमो और लोजपा(रा) के कार्यालयों और पार्टीजनों के घरों में जश्न का माहौल है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकर्ताओं की एकजुटता कायम रखने में एनडीए का कुशल नेतृत्व सफल हुआ।गठबंधन की राजनीति में अपनी केंद्रीय भूमिका भी तय कर दी। प्रत्याशियों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों ने कुल 565 जनसभाएं की।

पटनाः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ नतीजों में से एक दर्ज किया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को करारी हार दी। राजग की इस ऐतिहासिक जीत को ‘ब्रैंड मोदी नीतीश’ के रूप में देखा जा रहा है। एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर भरोसा जताया। विपक्ष की तरह से घटक दलों के कार्यकर्ताओं में फूट डालने के लिए तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाती रहीं, लेकिन कार्यकर्ताओं की एकजुटता कायम रखने में एनडीए का कुशल नेतृत्व सफल हुआ।

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड वापसी की है। 101 में से 89 सीटें जीतकर पार्टी निर्णायक शक्ति बनकर उभरी है। पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसकी कल्पना खुद शीर्ष नेतृत्व को नहीं था। बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 101 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली भाजपा ने 89 सीटें जीतकर न सिर्फ अपनी राजनीतिक ताकत का प्रमाण दिया।

बल्कि गठबंधन की राजनीति में अपनी केंद्रीय भूमिका भी तय कर दी। भाजपा का राज्य में यह अब तक का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं एनडीए ने कुल 202 सीट जीतकर फिर धमाकेदार वापसी की है। प्रचंड जीत के बाद भाजपा, जदयू, हम. रालोमो और लोजपा(रा) के कार्यालयों और पार्टीजनों के घरों में जश्न का माहौल है।

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए प्रत्याशियों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों ने कुल 565 जनसभाएं की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात बार बिहार आए और 14 चुनावी सभाएं और एक रोड शो किया। वहीं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन तक कुल 36 जनसभा और रोड शो किया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 31 जनसभा व रोड शो किया। जिन इलाकों में मोदी, योगी और शाह ने चुनावी सभाएं की है, वहां पर एनडीए परचम लहराया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 अक्टूबर को समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से प्रचार अभियान की शुरुआत की थी, इसके बाद से लगातार पीएम मोदी ने समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, छपरा, सहरसा, कटिहार, आरा, नवादा, भागलपुर, अररिया, औरंगाबाद, भभुआ, सीतामढ़ी और बेतिया में सभाएं की। वहीं बिहार की राजधानी पटना में रोड शो किया।

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुल 21 जनसभा को संबोधित किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 चुनावी सभा की थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 7 जनसभा की। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुल 12 जन सभा की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुल 17 सभाओं को संबोधित किया था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 18 चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 10 जनसभा को संबोधित किया। पावर स्टार भोजपुरी अभिनेता एवं गायक पवन सिंह की 41 जनसभा तो दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने 37 जनसभाओं को संबोधित किया।

इसके उलट, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन 35 सीट पर सिमट गया। चुनाव परिणामों में राजग की जीत का फैलाव ऐसा था कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बिहार का चुनावी नक्शा हल्के हरे, केसरिया, जामुनी, नेवी ब्लू और सेरुलेन ब्लू रंगों से लगभग भर गया, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के रंग सिर्फ छिटपुट रूप में दिखाई दिए।

चुनाव नतीजों ने संकेत दिया कि मतदाताओं का भरोसा अब भी ‘ब्रैंड नीतीश’ पर कायम है। 2005 से अब तक विभिन्न चुनावों में किए गए वादों को पूरा करने का उनका रिकॉर्ड जनता के विश्वास का केंद्र रहा। राज्य में 2010, 2015 और 2020 के चुनावों में ग्रामीण अवसंरचना, बिजली, शिक्षा, रोजगार और महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर किए गए वादों को उन्होंने पूरा किया,

जिससे उनका जनाधार मजबूत हुआ। कुमार ने 2025 के चुनाव में एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया, जिसे जनता ने राजद नेता तेजस्वी यादव के प्रति परिवार में सरकारी नौकरी देने के वादे की तुलना में अधिक विश्वसनीय माना। नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के उत्थान को लक्षित कर लागू की गई नीतियों—पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण, छात्राओं को साइकिल, वर्दी, छात्रवृत्ति, 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, जीविका समूह—ने उन्हें वर्षों में एक ठोस महिला वोट बैंक दिया।

इस वर्ष लागू की गई योजना के तहत प्रति परिवार एक महिला को 10,000 रुपए की सहायता और बेहतर प्रदर्शन पर दो लाख रुपए की अतिरिक्त मदद ने भी निर्णायक प्रभाव डाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 75 लाख महिलाओं के खातों में डिजिटल तरीके से राशि अंतरित के बाद यह संख्या चुनाव तक 1.4 करोड़ तक पहुंच गई।

प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनावी सभा में भी हमेशा कहते थे, ‘‘ मोदी नीतीश की जोड़ी सारे वायदे पूरे करेगी और बिहार को विकसित बनायेगी।’ इस चुनाव में 71.8 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जो पुरुषों के 62.9 प्रतिशत के मुकाबले 8.9 प्रतिशत अधिक है—स्वतंत्रता के बाद अब तक का सबसे बड़ा अंतर।

सीमांचल जैसे अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में भी महिलाओं का रिकॉर्ड मतदान—जैसे किशनगंज में महिलाओं का 88.57 प्रतिशत मतदान—राजग को व्यापक बढ़त दिलाने में सहायक रहा। विधानसभा चुनाव में एनडीए पर मतदाताओं ने भरोसा जताया और इसे पूर्ण बहुमत हासिल हुआ। इसका श्रेय एनडीए घटक दलों के आपसी तालमेल और बेहतर रणनीति के तहत चुनाव लड़ने को जाता है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारचुनाव आयोगनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें