बिहार की सियासत में अहम रहेंगे नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-पंजीकृत अपराधी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2025 16:14 IST2025-07-03T16:12:12+5:302025-07-03T16:14:29+5:30

सम्राट चौधरी ने कहा कि वह नीतीश कुमार के साथ इसलिए हैं, क्योंकि बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है।

bihar chunav polls Nitish Kumar remain important in Bihar politics Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary said RJD chief Lalu Prasad Yadav registered criminal | बिहार की सियासत में अहम रहेंगे नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-पंजीकृत अपराधी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव

file photo

Highlightsबेटी का नाम आपातकाल के प्रतीक ‘मीसा’ रखा है।तेजस्वी यादव को नजरअंदाज करते हुए कहा कि लालू को जानते हैं।नीतीश के खिलाफ थे, तब विरोध करना उनका कर्तव्य था।

पटनाःबिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारे में हलचल तेज होती जा रही हैं। इसी कडी में सियासी दलों के बीच बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है। इस बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पंजीकृत अपराधी बता दिया। उन्होंने कहा कि लालू ने बिहार की जनता का अपमान किया और पंचायत चुनावों में आरक्षण नहीं दिया, जबकि नीतीश ने यह सुनिश्चित किया है। सम्राट चौधरी ने लालू की तुलना एक तानाशाह से करते हुए कहा कि जिन्होंने अपनी बेटी का नाम आपातकाल के प्रतीक ‘मीसा’ रखा है।

उन्होंने तेजस्वी यादव को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वह केवल लालू को जानते हैं। तेजस्वी को वह नहीं पहचानते हैं। उनके मुताबिक, नीतीश कुमार हमेशा बिहार की सियासत में अहम रहेंगे, क्योंकि वह बड़े फैसले खुद लेते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि वह नीतीश कुमार के साथ इसलिए हैं, क्योंकि बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है।

पहले जब वह नीतीश के खिलाफ थे, तब विरोध करना उनका कर्तव्य था। लेकिन अब, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को आगे ले जाने के लिए वह उनके साथ हैं। ऐसे में सही वक्त पर विरोध और सही वक्त पर साथ देना ही मेरा धर्म है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के काम पर सबको भरोसा है। नीतीश कुमार की वजह से हर समाज का वोट एनडीए को मिलता है।

वहीं, लवकुश समुदाय पूरी तरह एनडीए के साथ है। उन्होंने संसद के काम को लेकर विपक्ष पर तंज कसा और कहा कि बच्चे को समझाने की जरूरत नहीं है। नीतीश का काम खुद बोलता है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश जी को बिहार का नेता भाजपा ने बनाया।

नीतीश जी भाजपा के अच्छे एक्सपेरिमेंट साबित हुए। लालू यादव को भी पहली बार मुख्यमंत्री भाजपा ने बनाया। एक साल पहले जब तेजस्वी नीतीश के साथ थे, तब वे अस्वस्थ थे। नीतीश जी हर बड़ा फैसला खुद लेते हैं, कोई और नहीं। आज भी नितीश हैं, कल भी नीतीश रहेंगे। हमारे यहां विधायक दल का नेता नेतृत्व तय करता है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं लालू को जानता हूं, जो पंजीकृत अपराधी हैं। लालू यादव चारा चोर हैं। उनके परिवार ने आरक्षण नहीं दिया। लालू ने पंचायत चुनाव में आरक्षण नहीं दिया, नीतीश बाबू ने दिया। एक गांधी परिवार का युवराज, एक लालू परिवार का। लालू ने बिहार की जनता को अपमानित किया है। अगर लालू माफी मांग लेते तो गलत क्या होता? लालू कांग्रेस की तरह तानाशाह हो गए हैं।

बेटी का नाम मीसा रखा, आज वैसे ही तानाशाह हो गए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू और नीतीश में एक फर्क है- लालू विनाशकारी, नीतीश विकासकारी। हम आरक्षण के समर्थक हैं। संविधान किसने बदला? आपातकाल किसने लगाई? कश्मीर क्यों नहीं 2020 तक सेक्युलर बना? भारत में रहने वाला सब राम के वंशज हैं।

Web Title: bihar chunav polls Nitish Kumar remain important in Bihar politics Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary said RJD chief Lalu Prasad Yadav registered criminal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे