लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav 2025 Update: 9 अक्टूबर को प्रत्याशी घोषित करेंगे प्रशांत किशोर, 243 सीट पर लड़ेंगे चुनाव, किसी से गठबंधन नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2025 16:37 IST

Bihar Chunav 2025 Live Update: एनडीए खेमे में भाजपा, जदयू, लोजपा(रा) और हम है। वहीं महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी, झामुमो और रालोजपा शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।अलग-अलग चरणों में सूची निकालकर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।जन सुराज एक बार में सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं करेगी।

पटनाः प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लेकर 9 अक्टूबर को अपने पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। बता दें कि जन सुराज बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। जिसको लेकर पार्टी अलग-अलग चरणों में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। पहली सूची में कितने नाम होंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बीते 3 सितंबर को कहा था कि नवरात्र के आसपास पार्टी के सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

हालांकि, नवरात्रि और दशहरा का पर्व खत्म होने के बाद पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची घोषित करने की तारीख बताई है। इस घोषणा से यह भी स्पष्ट हो गया है कि जन सुराज एक बार में सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं करेगी। बल्कि अलग-अलग चरणों में सूची निकालकर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं? अगर लड़ेंगे तो किस सीट से वे मैदान में उतरेंगे? इस पर अभी संशय बना हुआ है। अगर पीके चुनाव लड़ते हैं तो पहली उम्मीदवारी सूची में उनके नाम का भी ऐलान हो सकता है।

प्रशांत किशोर पूर्व में कह चुके हैं कि अगर पार्टी कहेगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार में 6 अक्टूबर के बाद किसी भी समय विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी। पीके की पार्टी अकेले सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारकर सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन को चुनौती देने जा रही है।

इस वक्त बिहार की राजनीति में मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला है। एनडीए खेमे में भाजपा, जदयू, लोजपा(रा) और हम है। वहीं महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी, झामुमो और रालोजपा शामिल है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025प्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारतबिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

भारतअजित पवार का बिहार में NCP विस्तार का सपना रह गया अधूरा?, विधानसभा चुनाव 2025 में उतारे थे 15 प्रत्याशी

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और साथ छोड़ रहे यार?, जनसुराज संस्थापक पीके की पार्टी में पसरा सन्नाटा?

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की ‘सुपारी’ दी और 10,000 रुपये बांटकर जीते?, पटना हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता अमित टुन्ना, ऋषि मिश्रा, प्रवीण कुशवाहा, तौकीर आलम और शशांक शेखर

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस