Bihar Chunav 2025: पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी, ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी, जगदीश प्रसाद और निशांत आनंद कांग्रेस में शामिल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले...
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 28, 2025 14:27 IST2025-01-28T14:19:33+5:302025-01-28T14:27:12+5:30
Bihar Chunav 2025: पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी, ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी तथा कुछ अन्य नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हुए।

photo-ani
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हर दल नेताओं को जोड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नवंबर में होने वाला है। आज कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी, ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज प्रजापति (अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ, बिहार अध्यक्ष), AAP के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता निशांत आनंद, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े और देश के मशहूर हार्ट सर्जन पद्म श्री डॉ. जगदीश प्रसाद, भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास, लेखक और पत्रकार फ्रैंक हुजूर भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदस्यता दिलाई।
आज कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
— Congress (@INCIndia) January 28, 2025
• भगीरथ मांझी जी, समाजसेवी, माउंटेन मैन दशरथ मांझी जी के सुपुत्र
• मनोज प्रजापति जी, राज्य अध्यक्ष (अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ, बिहार)
• निशांत… pic.twitter.com/uGClLa7j8F
अली अनवर जी हमारे पुराने साथी रहे हैं और राज्य सभा के सांसद के रूप में भी सेवाएं दी हैं। साथ ही बिहार में पसमांदा समाज के लिए उन्होंने लगातार तीन दशक से ज्यादा का संघर्ष किया है।
डॉ. जगदीश प्रसाद जी लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बिहार से कोई भी गरीब आदमी दिल्ली आता… pic.twitter.com/0bpxS0Z23x— Congress (@INCIndia) January 28, 2025
अखिलेश ने कहा कि अली अनवर हमारे पुराने साथी रहे हैं और राज्य सभा के सांसद के रूप में भी सेवाएं दी हैं। साथ ही बिहार में पसमांदा समाज के लिए उन्होंने लगातार तीन दशक से ज्यादा का संघर्ष किया है। डॉ. जगदीश प्रसाद जी लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बिहार से कोई भी गरीब आदमी दिल्ली आता है तो यह हमेशा मदद करते हैं।
मुझे बहुत ख़ुशी है कि आज दशरथ मांझी जी के सुपुत्र भगीरथ मांझी जी भी कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे हैं। मैं सभी का पार्टी में स्वागत करता हूं। मुझे उम्मीद है कि इन सभी लोगों के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और बिहार के आने वाले चुनावों में इन लोगों के व्यक्तित्व का लाभ मिलेगा। हम आप सभी का कांग्रेस में स्वागत करते हैं।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। अंसारी जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं और वह अप्रैल, 2006 से दिसंबर, 2017 तक उच्च सदन के सदस्य भी रहे। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
• भगीरथ मांझी जी: ये 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी जी के सुपुत्र हैं और कांग्रेस और राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
— Congress (@INCIndia) January 28, 2025
• मनोज प्रजापति जी: ये अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के राज्य अध्यक्ष हैं। ये सामाजिक और आर्थिक पहलुओं के द्वारा अपने… pic.twitter.com/NYpsmpbKz8
मैं खरगे जी और राहुल गांधी जी के विचारों से पहले से ही प्रभावित था।
जब 'संविधान रक्षा सम्मेलन' की श्रृंखला शुरू हुई, तब मुझे आमंत्रित किया गया, जिसके बाद हम लोगों ने मिलकर कई जगहों पर इस सम्मेलन का आयोजन किया।
बिहार में राहुल गांधी जी के विचारों से दलित, पिछड़े, आदिवासी,… pic.twitter.com/GV6O0q3gEx— Congress (@INCIndia) January 28, 2025
अंसारी ने कहा, ‘‘राहुल जी के विचारों से बिहार में भाजपा और जद (यू) में खलबली मच गई है। राहुल जी की बातों से राज्य में दलित, आदिवासी, अति पिछड़ों, अकलियतों और पसमांदा मुसलमानों में उत्साह का संचार हुआ है।’’ ‘पसमांदा मुस्लिम महाज’ नामक संगठन के संस्थापक अंसारी ने कहा कि उनके प्रयासों का नतीजा है कि देश-दुनिया के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में ‘पसमांदा सियासत’ पर शोध हो रहा है।
मैं खरगे जी और राहुल गांधी जी के विचारों से पहले से ही प्रभावित था।
— Congress (@INCIndia) January 28, 2025
जब 'संविधान रक्षा सम्मेलन' की श्रृंखला शुरू हुई, तब मुझे आमंत्रित किया गया, जिसके बाद हम लोगों ने मिलकर कई जगहों पर इस सम्मेलन का आयोजन किया।
बिहार में राहुल गांधी जी के विचारों से दलित, पिछड़े, आदिवासी,… pic.twitter.com/GV6O0q3gEx
आज कई लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, ये देश के लिए एक बहुत बड़ा संदेश है।
ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ 'सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास' कह देने से विश्वास नहीं आ जाता। BJP को ये कहीं से भी शोभा नहीं देता कि वो 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाली राजनीति करे।
ये एक समुदाय को चाबी… pic.twitter.com/AVWpRPZmbH— Congress (@INCIndia) January 28, 2025
राहुल गांधी जी के नेतृत्व में बिहार का अति पिछड़ा वर्ग एक साथ है और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
: मनोज प्रजापति जी, अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के राज्य अध्यक्ष pic.twitter.com/ncMAV8Ute2— Congress (@INCIndia) January 28, 2025
भगीरथ मांझी: ये 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी जी के सुपुत्र हैं और कांग्रेस और राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
मनोज प्रजापति: ये अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के राज्य अध्यक्ष हैं। ये सामाजिक और आर्थिक पहलुओं के द्वारा अपने समुदाय को ऊपर उठाने का काम करते आए हैं।
निशांत आनंद: ये AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। निशांत जी 4 साल से AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर काम करते आए हैं।
अली अनवर अंसारी: ये प्रख्यात राजनेता, समाज सेवक और वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं। इनकी मुस्लिम दलित समुदाय के संघर्षों पर लिखी किताबें बहुत विख्यात हैं।
पद्म डॉ. जगदीश प्रसाद: ये प्रसिद्ध हार्ट सर्जन और भारत सरकार में पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक रहे हैं। ये बिहार के नालंदा जिले से आते हैं।
निखत अब्बास: ये BJP की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रही हैं, इन्होंने BJP के साथ बहुत काम किया है।
फ्रैंक हुजूर, प्रसिद्ध लेखक: ये राहुल गांधी जी के समर्थन में हमेशा योगदान देते रहे हैं। ये भारत की विविधता के हिमायती हैं।
अली अनवर अंसारी ने कहा कि मैं खड़गे जी और राहुल गांधी जी के विचारों से पहले से ही प्रभावित था। जब 'संविधान रक्षा सम्मेलन' की श्रृंखला शुरू हुई, तब मुझे आमंत्रित किया गया, जिसके बाद हम लोगों ने मिलकर कई जगहों पर इस सम्मेलन का आयोजन किया। बिहार में राहुल गांधी जी के विचारों से दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक लोगों में उत्साह का संचार हुआ है। हम सभी कांग्रेस पार्टी के विचारों से सहमति रखते हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।