लाइव न्यूज़ :

बिहार: एसएसबी ने चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार, नेपाल सीमा से किया प्रवेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By विशाल कुमार | Updated: December 19, 2021 12:56 IST

एसएसबी अधिकारियों ने पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान चीन के दक्षिणी तट पर फुजियान प्रांत के रहने वाले जिउ जियांग शी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे39 वर्षीय चीनी नागरिक को बिहार में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान फुजियान प्रांत के रहने वाले जिउ जियांग शी के रूप में हुई है।

पटना: एक 39 वर्षीय चीनी नागरिक को शनिवार को बिहार के मधुबनी के माधवापुर ब्लॉक से सहस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एसएसबी अधिकारियों ने पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान चीन के दक्षिणी तट पर फुजियान प्रांत के रहने वाले जिउ जियांग शी के रूप में हुई है।

माधवापुर थाने के थाना प्रभारी गया सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और चीनी नागरिक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी को भारत-नेपाल सीमा से लगे पिलर नंबर 295/2 पर माधवापुर में गांधी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी भारतीय क्षेत्र में अपने प्रवेश से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

विशेष खुफिया शाखा (एसआईबी) के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि उसके पास से मोबाइल फोन और नेपाली वीजा समेत कुछ अन्य कागजात बरामद किए गए। इस संबंध में विदेश मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है।

हाल के दिनों में, एसएसबी ने सितंबर में पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के पास भारत-नेपाल पानीटंकी सीमा पर नियमित जांच के दौरान एक चीनी नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले चीन के हुबेई निवासी 36 वर्षीय चीनी नागरिक हान जुनवे को बीएसएफ ने उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह जून में मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। 

उससे पूछताछ में पता चला कि उसने वित्तीय धोखाधड़ी करने के लिए पिछले दो वर्षों में चीन में कम से कम 1,300 भारतीय मोबाइल फोन सिम कार्ड की तस्करी की थी।

टॅग्स :बिहारSSBचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया