लाइव न्यूज़ :

बिहारः सीएम नीतीश कुमार का लू प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण रद्द, अब पीड़ितों से मिलने जाएंगे अस्पताल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2019 14:49 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लू प्रभावित औरंगाबाद, गया और नवादा के हवाई निरीक्षण का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अब वो गया स्थित अनग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में पीड़ितों का हाल देखने जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में गर्मी के इस मौसम में लू लगने से मरने वाले लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 90 हो गयी।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान में पटना में लू जारी रहने की संभावना जताई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लू प्रभावित औरंगाबाद, गया और नवादा के हवाई निरीक्षण का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अब वो गया स्थित अनग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में पीड़ितों का हाल देखने जाएंगे। गौरतलब है कि बिहार में गर्मी के इस मौसम में लू लगने से मरने वाले लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 90 हो गयी।

आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में लू लगने से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से औरंगाबाद जिले में 41, गया में 35 और नवादा में 14 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 2009 के बाद के पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड को पार कर गया था। बिहार के अन्य जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में सोमवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 42.0 डिग्री सेल्सियस, 40.0 डिग्री सेल्सियस और 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 गया, भागलपुर और पूर्णिया में सोमवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.6 डिग्री सेल्सियस, 26.7 डिग्री सेल्सियस और 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान में पटना में लू जारी रहने, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिले में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जतायी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया