बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पालेंगे गाय, पैतृक गांव में बनाया गया है गौशाला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2022 15:30 IST2022-10-17T15:28:45+5:302022-10-17T15:30:31+5:30

नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा में उनके पुराने और जर्जर कच्चे पैतृक आवास को पक्का कर लिया गया है। उसी में गौशाला भी बनाया गया है।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar will now raise cows like lalu prasad yadav | बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पालेंगे गाय, पैतृक गांव में बनाया गया है गौशाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पालेंगे गाय (फाइल फोटो)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पदचिन्हों पर चलते हुए दूध का कारोबार करेंगे? दरअसस नीतीश कुमार को लेकर कहा जा रहा है कि वे अब राजद प्रमुख की तरह ही गौ पालन करेंगे। गौ पालन की शुरूआत नीतीश कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा से करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने पुराने और जर्जर कच्चे पैतृक आवास को पक्का कर लिया है। उसी में गौशाला भी बनाया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार गौ पालन कर दूध का कारोबार में हाथ डालने की तैयारी कर रहे हैं। गायों के लिये चारे की व्यवस्था नीतीश कुमार के अपने ही खेत से हो जाएगी। वहीं दूध की मार्केटिंग के लिए गांव में ही सहकारी समिति है। बताया जा रहा है कि गौशाला में 10 गाय पाली जाएंगी। 

परिवार में दूध प्रयोग में लाए जाने के बाद जो भी दूध बचेगा उसको गांव की सहकारी समिति को बेच दिया जाएगा। हालांकि इसकी शुरूआत किस दिन की जायेगी, इसकी विधिवत घोषणा नही की गई है। कहा जा रहा है कि राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिश्ता गांव से आज भी कायम है। 

शायद यही कारण है कि उन्होंने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा में गाय पालने की तैयारी की है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार का परिवार अभी भी संयुक्त है, उनके बड़े भाई सतीश कुमार भी साथ में ही रहते हैं। उनके परिवार के पास 18-20 बीघे जमीन है। हालांकि इनकी खेती पट्टे पर है। 

Web Title: Bihar Chief Minister Nitish Kumar will now raise cows like lalu prasad yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे