लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीएम नीतीश कुमार का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की रिपोर्ट आना बाकी

By सुमित राय | Updated: July 5, 2020 00:57 IST

बिहार सीएम नीतीश कुमार का कोरोना वायरस का टेस्ट निगेटिव आया है, जो कोविड-19 पॉजिटिव बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के संपर्क में आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया है। नीतीश कुमार के अलावा उनके साथ काम करने वाले सचिवों का भी सैम्पल लिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के 14 कर्मचारियों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय के 15 कर्मचारियों की जांच की गई थी जिनमें से एक कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है।

बिहार विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोविड-19 टेस्ट कराया गया था। हालांकि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का टेस्ट रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

दरअसल, 1 जुलाई को विधानपरिषद के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था, जिसमें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समेत कई नेता अवधेश नारायण सिंह के साथ मौजूद थे।

सीएम नीतीश कुमार और उनके दफ्तर के अधिकारियों को हुआ टेस्ट

अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार के अलावा उनके उनके साथ काम करने वाले सचिवों का भी कोविड-19 टेस्ट कराया गया। इसके अलावा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी और उनके साथ काम करने वाले ने भी टेस्टिंग के लिए स्वॉब दिया है।

कार्यक्रम में नीतीश कुमार के अलावा कई गणमान्य लोग थे मौजूद

शपथग्रहण कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्रीगण श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, विनोद नारायण झा सहित बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल की सचेतक रीना यादव, सदस्यगण प्रेमचंद मिश्रा, बीरेंद्र नारायण यादव, सीपी. सिंह, विधायकगण अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बिहार में कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं 11460 लोग

बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11460 हो गई है, जिसमें से 88 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस के 349 नए मामले सामने आए और एक मरीज की पटना एम्स में मौत हो गई।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार में कोरोनाबिहारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?