बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, पीएम मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2026 15:43 IST2026-03-01T15:43:24+5:302026-03-01T15:43:24+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

Bihar Chief Minister Nitish Kumar received a flood of greetings on his 75th birthday, with Prime Minister Narendra Modi and other prominent leaders extending their best wishes | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, पीएम मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, पीएम मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर पूरे बिहार में जश्न का माहौल रहा। मुख्यमंत्री आवास पर फूलों के गुलदस्ते और बधाई संदेशों का तांता लगा रहा। सियासी जगत के लोगों ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाईयां दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार के नेतृत्व और बिहार के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने लिखा कि “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। वह पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। 

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लिखा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। 

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके आवास पर जाकर बधाई दी। साथ ही एक्स पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘बिहार के विकास पुरुष, सुशासन बाबू, जन-जन के प्रिय नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से उनके जन्मदिवस के अवसर पर मिलकर हार्दिक बधाई और असंख्य शुभकामनाएं दीं। प्रभु से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। 

इसके साथ ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने बधाई दी। मंत्री अशोक चौधरी ने तो आज के दिन ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी कराया, जहां कई लोग ब्लड डोनेट करने पहुंचे। इसके साथ ही नेता वितोधी दल तेजस्वी यादव ने कहा कि। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वस्थ्य रहें हम उनको जन्मदिन की मुबारकबाद देते हैं। 

इसके साथ ही पूरे बिहार में जश्न का माहौल देखा गया। पटना में जदयू कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल रहा। जदयू के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर केक भी काटा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज जरूरतमंदों के बीच 1500 लीटर दूध और फल भी बांटे गए। इसके साथ ही नौलखा मंदिर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हवन और आरती हुई। इसके अलावा 75 पाउंड का केक भी काटा गया। 

जदयू के कार्यकर्ताओं ने आज के दिन को 'विकास दिवस' के रूप में मनाया। पटना की सड़कों को बड़े-बड़े पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया, जहां उन्हें 'विकास पुरुष' और 'बिहार का शिल्पकार' बताया गया। वहीं पटना के मंदिरों में भी सुबह से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को लेकर पूजा पाठ किया गया। 

बता दें कि नीतीश कुमार रविवार को 75 वर्ष के हो गए। यह वर्ष उनके राजनीतिक जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि नवंबर 2025 में ही उन्होंने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। बिहार की राजनीति में ‘सुशासन बाबू’ के नाम से मशहूर नीतीश कुमार का कद न केवल राज्य में, बल्कि केंद्र की राजनीति में भी बेहद ऊंचा है। 

मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू केंद्र में मोदी सरकार के लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह है। लोकसभा में 12 सांसदों के साथ जदयू एनडीए गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सरकार को स्थिरता और मजबूती प्रदान करता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच का यह आपसी तालमेल बिहार के विकास इंजन को और गति दे रहा है।

Web Title: Bihar Chief Minister Nitish Kumar received a flood of greetings on his 75th birthday, with Prime Minister Narendra Modi and other prominent leaders extending their best wishes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे