5 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा-पक्की खबर?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2026 22:39 IST2026-03-04T22:38:12+5:302026-03-04T22:39:28+5:30
राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समयसीमा समाप्त होने से ठीक पहले आया है।

file photo
नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारराज्यसभा चुनाव के लिए संभवतः बृहस्पतिवार को पटना में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे यह संकेत मिलता है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। चौधरी का यह बयान राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समयसीमा समाप्त होने से ठीक पहले आया है।
द्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए तिरुचि शिवा और कांसटेंटिन रविंद्रन को उम्मीदवार बनाया
द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मौजूदा सांसद तिरुचि शिवा और पार्टी प्रवक्ता प्रोफेसर जे. कांसटेंटिन रविंद्रन को बुधवार को उम्मीदवार घोषित किया। द्रमुक ने एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शिवा और कांसटेंटिन रविंद्रन को उम्मीदवार बनाया है।