लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान, कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2024 00:12 IST

पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई और उन्होंने पीएम मोदी के मुख्यमंत्री बनने की मांग मतदाताओं से कर दी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई उन्होंने पीएम मोदी के मुख्यमंत्री बनने की मांग मतदाताओं से कर दीउन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाएं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान आए दिन फिसल जा रही है। खासकर जनसभा में भाषणों के दौरान वह "स्लिप ऑफ टंग" के शिकार हो जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई और उन्होंने पीएम मोदी के मुख्यमंत्री बनने की मांग मतदाताओं से कर दी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाएं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दनियावां में चुनाव प्रचार में भाषण देते समय कहा कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर विजय हो और पूरे देश में 400 सीट जीते। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी फिर मुख्यमंत्री बनें, देश का विकास हो, बिहार का विकास हो। मुख्यमंत्री का यह भाषण सुनते ही उनके अंगरक्षक ने कान में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अरे वह तो प्रधानमंत्री हैं ही, उनको फिर से प्रधानमंत्री बनाना है, वह और आगे बढ़ें। 

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने अपने भाषण में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला किया। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर कहा कि एक आदमी था, जो नौ गो बेटा-बेटी पैदा किया और अपने हट गया, तब पत्नी को बना दिया। बेटा-बेटी यही सब करते रहता है। इसका कोई मतलब है जी। हम लोग के साथ आया, हमने देखा बहुत गड़बड़ है, तो हम हट गए और झूठ-मूठ का बोलता रहता है। 

वहीं, जातीय गणना को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निशाना साधते हुए हुए कहा कि यह तो सब कुछ हमने किया है। हम उस वक्त भी बैठक में पूरे देश में जातीय गणना का एजेंडा लाने के लिए कहते रहे, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ था। सभी पार्टी उस वक्त था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया