लाइव न्यूज़ :

Bihar: पटना के श्रीहरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ने अपने गले पर किया कृपाण से वार, गंभीर हालत के बाद PMCH में किया गया रेफर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2022 18:02 IST

बताया जाता है कि मुख्‍य ग्रंथी राजेंद्र सिंह ने खुद ही कृपाण से खुद पर हमला कर लिया। वे पहले से बीमार चल रहे हैं। इस वजह से काफी तनाव में थे। वहीं, इस मामले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्य ग्रंथी ने खुद ही अपनी गर्दन में कृपाण मार लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकहा जा रहा है बीमारी के कारण मानसिक तनाव में थे मुख्य ग्रंथीहालत बनी हुई है नाजुक, सदर अस्पताल से किया गया रेफर

पटना: पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई राजेन्द्र सिंह के गर्दन में कृपाण घुस गया, जिससे वो खून से लथपथ तड़प रहे थे। आनन फानन में जख्‍मी ग्रंथी को पास के ही गुरु गोविंद सिंह सदर अस्‍पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्‍हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि मुख्‍य ग्रंथी राजेंद्र सिंह ने खुद ही कृपाण से खुद पर हमला कर लिया। वे पहले से बीमार चल रहे हैं। इस वजह से काफी तनाव में थे। वहीं, इस मामले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्य ग्रंथी ने खुद ही अपनी गर्दन में कृपाण मार लिया। वे सुबह के समय बाथरूम में थे तब ही कृपाण से गर्दन पर वार कर दिया।

इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। महासचिव ने कहा कि लगभग 75 साल उम्र है। वे बीमार चल रहे थे। इस कारण वे काफी तनाव में रहते थे। संभवत: इसी वजह  से उन्‍होंने ऐसा कदम उठाया है। हालांकि, वे ठीक होकर आएंगे तब ही सच्‍चाई सामने आएगी। वह परिवार के साथ गुरुद्वारा परिसर में ही रहते हैं। महासचिव ने बताया कि मुख्य ग्रंथि की हालत अभी ठीक है।

इस संबंध में गुरु गोविंद सिंह अस्‍पताल के उपाधीक्षक डॉ अलख प्रसाद ने बताया कि कृपाण से मुख्य ग्रंथि के गले का ट्रैकिया (सांस लेने की नली) कट गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऑक्सीजन लगाने और दर्द की दवा देने के बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

टॅग्स :पटना साहिबबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया