लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को रिश्वत लेते सीबीआई ने रंगे हांथों किया गिरफ्तार, राजद विधान पार्षद से ले रहे थे घूस

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2019 19:40 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआइ ने चंदन पांडेय के बुद्ध मार्ग स्थित आफिस पर धावा बोला और रंगे हाथों राजद विधान पार्षद सुबोध राय से पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया.

Open in App

सीबीआई की टीम ने बिहार की राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर समेत एक अन्य अधिकारी को गिरफ्तार किया है. असिस्टेंट कमिश्नर चंदन पांडेय राजद के विधान पार्षद सुबोध राय से बतौर घूस ढाई लाख रुपए ले रहा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआइ ने चंदन पांडेय के बुद्ध मार्ग स्थित आफिस पर धावा बोला और रंगे हाथों राजद विधान पार्षद सुबोध राय से पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया. सीबीआइ चंदन पांडेय को अपने साथ लेकर चली गई है. इस घटना से हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि राजद विधान पार्षद सुबोध राय पेश से व्यवसायी हैं.

चंदन पांडेय ने उनपर टैक्स देने में गडबड़ी का आरोप लगाया था और इसे ठीक करने के लिए लगातार घूस की मांग कर रहे थे. सुबोध राय ने इसकी जानकारी पटना स्थित सीबीआइ अधिकारियों को दे दी. सीबीआइ ने असिस्टेंट कमिश्नर को गिरफ्तार करने की पूरी योजना बनायी और और उन्हें रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. चंदन पांडेय को सीबीआइ अपने साथ ले गई है जहां उनसे पूछताछ चल रही है.

वहीं, असिस्टेंट कमिश्नर की गिरफ्तारी से पूरे दफ्तर में हडकंप मच गया है. चंदन कुमार पांडेय के साथ ही सीबीआई की टीम ने शहाबुद्दीन को भी गिरफ्तार किया है. सीबीआई की टीम के हत्थे चढा शहाबुद्दीन सेंट्रल जीएसटी में सुपरिटेंडेंट हैं. जानकारी के मुताबिक सीबीआई की रडार पर इसी विभाग के कई अन्य अधिकारी भी हैं, जिनमें से कुछ और की गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं. सीबीआई की टीम पटना में सयुंक्त निदेशक के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है जिसमें सीबीआई के एसपी और अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसीबीआईआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया