लाइव न्यूज़ :

Bihar Caste Census: जाति सूचक कोड लगाए जाने पर भड़की भाजपा, संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर किया हमला, यहां देखें कोड़ संख्या

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2023 16:30 IST

Bihar Caste Census: बिहार में दूसरे चरण की गणना की शुरुआत 15 अप्रैल से होगी। 15 मई तक चलने वाली गणना के दौरान घर जाने वाले कर्मी लोगों से जाति पूछेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपहला चरण मकान गणना के रूप में पूरा हो चुका है।जातियों के हिसाब से जन की गणना का वक्त करीब आ गया है।सरकार की ओर से जातियों के लिए कोड निर्धारित किए गए हैं।

पटनाः बिहार में जातीय गणना का दूसरा चरण शुरू होने से पहले सभी जातियों के लिए एक कोड जारी किया जाना भाजपा को यह रास नहीं आया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जातीय गणना पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश सरकार संविधान के विपरीत जाकर काम कर रही है। इसे तत्काल वापस लेना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि जातीय गणना शुरू होने से पहले सबी दलों की पहले बैठक बुलाई थी, इस बार बैठक नहीं बुलाई गई। जिसके कारण इस पर चर्चा नहीं हुई। अब गणना का जो फार्मेट तैयार किया गया है, वह बिल्कुल गलत है। इसमें ईसाई हरिजन शब्द का प्रयोग कर अलग से गणना की जा रही है।

बाबा साहेब के बनाए संविधान में दलितों के लिए कोई जाति नहीं होने की बात कही गई है। यह संविधान के खिलाफ है कि ईसाई हरिजन कर उनके लिए अलग से गिनती की जाए। वहीं हिन्दूओं और मुस्लिमों की गिनती साथ में कराने पर आपत्ति जताते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि उसी तरह से हिन्दूओं के साथ मुस्लिमों की गिनती कराना भी कहीं से सही नहीं है।

अल्पसंख्यक समाज की सदैव गिनती होती है, ऐसे में हिन्दुओं के साथ जोड़ने की बात कहीं से भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कहते हैं कि जातीय गणना नहीं होनी चाहिए। लेकिन जिस तरह से इसे तैयार किया गया है, वह बताता है कि नीतीश कुमार सिर्फ जातीय विद्वेष के लिए करा रहे हैं।

डॉ. जायसवाल ने यहां तक कह दिया कि राज्य सरकार का यह फैसला बिल्कुल संविधान का उल्लंघन है, इसे सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए। उल्लेखनीय है कि बिहार में राज्य सरकार अपने खर्चे पर जातिगत जनगणना करा रही है। दूसरे चरण की गणना की शुरुआत 15 अप्रैल से होगी।

15 मई तक चलने वाली गणना के दौरान घर जाने वाले कर्मी लोगों से जाति पूछेंगे। इसका पहला चरण मकान गणना के रूप में पूरा हो चुका है। अब असल में जातियों के हिसाब से जन की गणना का वक्त करीब आ गया है। ऐसे में सरकार की ओर से जातियों के लिए कोड निर्धारित किए गए हैं।

टॅग्स :बिहारBJPजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं