लाइव न्यूज़ :

बिहार के रोहतास में सामने आया काले हिरण के शिकार का मामला, पुलिसकर्मी पर लगा है आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2020 15:06 IST

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना बुधवार की देर शाम की है. एक काले हिरण को कुछ लोगों ने गोली मार दी और छटपटाते हिरण का सींग काट लिया. ग्रामीणों के अनुसार काले हिरण को मारने वाला व्यक्ति कोई और नही बल्कि पुलिस विभाग में गाड़ी चालक है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के रोहतास में काले हिरण के शिकार का मामला, थाना की गश्ती जीप के ड्राइवर पर आरोपपुलिस ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया है, मामले की अभी जांच जारी

पटना: बिहार के रोहतास में काले हिरण के शिकार का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. रोहतास जिले के बघैला थाना क्षेत्र के पडरिया- राजपुरा इलाके में काले हिरण का शिकार किये जाने की बात सामने आई है. यही नहीं काले हिरण के शिकार के बाद हिरण का सींग को काट कर हिरण के शव को वही पर छोड़ दिया गया. 

बताया जा रहा है कि बुधवार की देर शाम एक काले हिरण की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी और छटपटाते हिरण का सींग काट लिया. ग्रामीणों के अनुसार काले हिरण को मारने वाला व्यक्ति कोई और नही बल्कि पुलिस प्रशासन के गाड़ी चालक नीरज दुबे हैं, जो वैघला थाना की गश्ती जीप का ड्राइवर हैं. 

इस संबंध में ग्रामीणों ने एक वीडियो भी वायरल किया है. हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया है. इस खबर के सामने आने के बाद से पुलिस- प्रशासन में काफी हड़कंप मच गया है. कहा जा रहा है कि ग्रामीणों ने चालक की पिटाई भी की तथा उसका वीडियो को वायरल कर दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि काला हिरण बधार में विचरण कर रहा था, तभी बघैला थाने के ड्राइवर व दो अन्य कर्मी वहां पहुंचे और घूम रहे काले हिरण पर बंदूक से गोली चला दी. 

गोली लगते ही काला हिरण जमीन पर गिर पडा. ग्रामीणों के अनुसार हिरण को दो गोली लगी और वह तड़पने लगा. एक गर्दन व दूसरी शरीर के पिछले हिस्से में लगी थी. हिरण दर्द से तड़प रहा था और जबतक गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण बधार(खेत) पर पहुंचे. तब तक उस हिरण की सींग काटकर दो लोग भाग गए. जबकि उनमें शामिल पुलिस की गाड़ी के चालक को ग्रामीणों ने पकड लिया और थाने ले जाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि जब इसकी शिकायत वैघला थाने के थानाध्यक्ष से की गई तो उन्होंने कोई नोटिस नहीं लिया और डांट-डपटकर भगा दिया. ऐसे में काले हिरण की गोली मारकर हत्या से कई सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं, बघैला थानाध्यक्ष कुंजन कुमार ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया है और कहा है कि बघैला पुलिस उस समय गश्ती में निकली हुई थी. 

पड़रिया काली स्थान के पास पुलिस ने वाहन खडा किया था तभी चालक ने बधार में एक हिरण को दो-चार कुत्तों को नोंचते देखा. दयावश चालक हिरण को बचाने के लिए वहां चला गया. हिरण को गोली नहीं लगी है बल्कि कुत्तों के काटने से उसकी मौत हो गई है. उसकी सींग को किसने निकाला है? यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा. उन्होंने बताया कि हिरण का मृत्यु कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है. इस मामले के जांच पुलिस काफी सक्रिय होकर कर रही है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो