लाइव न्यूज़ :

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे बचपन में पिता को चाहते थे मारना, किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2022 16:21 IST

आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपनी किताब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक परिस्थितियां की वजह से एक बार वह गुस्से में अपने पिता की हत्या कर देने की सोचने लगे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देउनके द्वारा लिखी गई किताब ‘वूमेन बिहाइंड द लायन’ के दूसरे संस्करण के विमोचन किया गयाकिताब में बताया कि वे एक बार गुस्से में अपने पिता की हत्या कर देने की सोचने लगे थेआईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे को बिहार का डीआईजी बनाया गया है

पटना: महाराष्ट्र के अकोला निवासी व बिहार कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी डीआईजी शिवदीप वामनराव लांडे ने यह जता कर सबको हैरान कर दिया है कि बचपन में वह अपने पिता की हत्या करने की बात सोच रहे थे। इसकी तैयारी भी उन्होंने कर ली थी। 

दरअसल, उनके द्वारा लिखी गई किताब ‘वूमेन बिहाइंड द लायन’ के दूसरे संस्करण के विमोचन किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपनी किताब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक परिस्थितियां की वजह से एक बार वह गुस्से में अपने पिता की हत्या कर देने की सोचने लगे थे। 

उल्लेखनीय है कि अपने गृह राज्य महाराष्ट्र में कुछ दिनों तक के सेवा देने के बाद शिवदीप वामनराव लांडे एक बार फिर से बिहार में योगदान करने लौटे तो उन्हें डीआईजी बनाया गया है। 

उन्होंने महाराष्ट्र में बतौर पुलिस अधिकारी काफी अच्छे काम किए हैं। लांडे ने अपने निजी जीवन को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे किए हैं। इस किताब में शिवदीप लांडे ने अपनी बचपन से लेकर अभी तक की सभी कहानियों का उल्लेख शत प्रतिशत किया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए शिवदीप लांडे ने अपने निजी जीवन और बचपन की परिस्थितियों के बारे में ढेर सारी बातें साझा की। 

उन्होंने कहा कि बचपन में उनके परिवार की जो स्थिति थी वह बेहद गुस्से में आ जाते थे। इतना ही नहीं एक बार तो उन्होंने अपने पिता की हत्या कर देने तक की बात सोच डाली थी। 

लांडे ने बेहद साफगोई के साथ कबूल किया कि उनके पिता सरकारी कर्मी थे, लेकिन नशे के आदी थे ड्रग एडिक्ट होने की वजह से परिवार की स्थिति खराब थी। पिता की नौकरी छूट जाने के बाद परिवार के हालात बिगड़ते चले गए। ऐसे में उनको(लांडे) और उनके परिवार को मां ने हीं संभाला। लांडे और उनके भाई के साथ साथ वाहनों के लिए उनकी मां एक मिसाल है। 

उन्होंने कहा कि अपनी मां से प्रेरित होकर उन्होंने न केवल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की बल्कि आईपीएस बन कर आज देश की सेवा कर रहे हैं। लांडे ने अपनी पुस्तक को मां को समर्पित की है। ‘वूमेन बिहाइंड द लायन’ में ढेर सारी बातें साझा की है। शिवदीप लांडे ने कहा कि मां ने परिवार को संभाला और अपने दोनों बेटों को बेटियों को संभल साहस धैर्य अनुशासन का पाठ पढ़ाया। 

टॅग्स :बिहारIPS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव