लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार कल करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार, चार नए चेहरों को मिल सकती है जगह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2019 16:55 IST

नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल दो मंत्री दिनेश चंद्र यादव और ललन सिंह लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी की नई कैबिनेट में जेडीयू का एक भी मंत्री शामिल नहीं है। जिसको लेकर पिछले दिनों विवाद भी हुआ था। दिनेश चंद्र यादव और ललन सिंह के इस्तीफा देने के बाद इन दोनों मंत्रियों की जगह खाली हो गई है।

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार रविवार (2 जून) को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस सिलसिले में नीतीश कुमार ने आज (1 जून) बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन से मुलाकात की है। बिहार के नीतीश कैबिनेट में कल 2 जून को चार नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल दो मंत्री दिनेश चंद्र यादव और ललन सिंह लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।  

दिनेश चंद्र यादव और ललन सिंह के इस्तीफा देने के बाद इन दोनों मंत्रियों की जगह खाली हो गई है। जिसके बाद इन दोनों के पद पर भी मंत्री कल शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि अभी मंत्रियों के नाम फाइनल नहीं हुए हैं। 

प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी की नई कैबिनेट में जेडीयू का एक भी मंत्री शामिल नहीं है। जिसको लेकर पिछले दिनों विवाद भी हुआ। लेकिन नीतीश कुमार ने साफ कर दिया था कि मोदी कैबिनेट में जेडीयू के एक ही मंत्री को जगह मिली रही थी जो महज एक सिर्फ औपचारिकता थी, इसलिए उन्होंने मना कर दिया। लेकिन बिहार के विकास के लिए वो हमेशा ही एनडीए के साथ रहेंगे। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों