Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश कुमार नहीं, सम्राट चौधरी को मिला गृह मंत्रालय, देखिए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2025 17:50 IST2025-11-21T17:30:48+5:302025-11-21T17:50:44+5:30
Bihar Cabinet Minister 2025:बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने दसवीं बार पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। नीतीश के 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Bihar Cabinet Minister 2025
पटनाः बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार इस बार होम मंत्रालय नहीं देखेंगे। इस बार सम्राट चौधरी को मिला गृह मंत्रालय है। बिहार में 18 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ है। 20 साल में पहली बार नीतीश कुमार होम और आंतरिक मंत्रालय नहीं देखेंगे। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राजभवन पहुंचे थे।
VIDEO | Patna: Bihar CM Nitish Kumar, along with Deputy CMs Samrat Choudhary and Vijay Sinha, arrives at Raj Bhavan to meet Governor Arif Mohammad Khan.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 21, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/D9KxvGvtTC
बिहार में एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के विभागों बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच करीब आधे घंटे की बैठक के बाद बिहार मंत्रिमंडल के पूरे विभागों के बंटवारे की सूची राज्यपाल को सौंपी गई। इस बार नीतीश कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है।
बता दें कि पिछले कई वर्षों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अपने पास न रखकर भाजपा को दे दिया है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है। एक बार फिर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मंत्रिमंडल की सूची इस प्रकार है-
1.सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री
2. विजय कुमार सिन्हाः उपमुख्यमंत्री, भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व
3.विजय कुमार चौधरी-जल संसाधन, भवन मंत्री
4. दिलीप जायसवाल-उद्योग मंत्री
5.श्रवण कुमार-ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री
6.अशोक चौधरी-ग्रामीण कार्य मंत्री
7.विजेंद्र यादव-ऊर्जा मंत्री
8. मंगल पांडेय- स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
9. लेशी सिंह-खाद्य उपभोक्ता मंत्री
10.नितिन नवीन- पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास
11.मदन सहनी- समाज कल्याण मंत्री
12. संतोष सुमन- लघु जल संसाधन मंत्री
13.सुनील कुमार-शिक्षा मंत्री
14.रामकृपाल यादव-कृषि मंत्री
15. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
16.संजय टाइगर-श्रम संसाधन विभाग
17.अरुण शंकर प्रसाद-पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री
18.रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग
19. सुरेन्द्र मेहता- पशु एवं मतस्य विभाग
20. नारायण प्रसाद- आपदा प्रबंधन विभाग
21.लखेन्द्र पासवान-अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री
21.श्रेयसी सिंह-सूचना प्रौद्योगिकी, खेल मंत्री
23.संजय सिंह-लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
24.दीपक प्रकाश- पंचायती राज मंत्री
25. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
26. संजय पासवान-गन्ना उद्योग विभाग।
मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी। बिहार की नई कैबिनेट में मंत्रियों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे में वरिष्ठ मंत्रियों के अनुभव और क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। कई मंत्रालय पुराने चेहरों के पास ही रखा गया है।
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भूमि, राजस्व, खनन, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य मंत्री, दिलीप जायसवाल को उद्योग मंत्री, नितिन नवीन को पथ निर्माण के साथ नगर और आवास विकास, रामकृपाल यादव को कृषि मंत्री और श्रेयसी सिंह को खेल मंत्री बनाया गया है। संजय टाइगर को श्रम संसाधन मंत्रालय दिया गया है।
बिहार की नई सरकार में इस बार सम्राट चौधरी को मिला गृह मंत्रालय, 18 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा. डिप्टी CM विजय सिन्हा को भूमि-राजस्व और खनन, राम कृपाल को कृषि विभाग मिला. यहां देखिए पूरी लिस्ट! #BiharNews#SamratChoudhary#NitishKumar#ABPNewspic.twitter.com/wqjgjuvFic
— ABP News (@ABPNews) November 21, 2025
#Live: माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह..#विकसित_बिहार_का_शपथhttps://t.co/QUQHhWb7Cp
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 20, 2025