लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार ने नए मंत्रियों को बांटे विभाग?, कई पुराने मंत्री से विभाग वापस, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2025 14:52 IST

Bihar Cabinet Expansion: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विभाग में भी तब्दीली की गई है। अब विजय कुमार सिन्हा को कृषि और खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकला संस्कृति और पथ निर्माण विभाग उनसे ले लिया गया है।विभागों के बंटवारे को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया है।कुछ विभागों को नए मंत्रियों के बीच बांटा गया है।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश कैबिनेट का बुधवार को हुए विस्तार के बाद शामिल किए गए 7 नये मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। नीतीश कैबिनेट में अब मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हैं। गुरुवार को जब विभागों का बंटवारा हुआ तो इसमें नये मंत्रियों में विभागों के बंटवारे के अलावे कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विभाग में भी तब्दीली की गई है। अब विजय कुमार सिन्हा को कृषि और खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार कला संस्कृति और पथ निर्माण विभाग उनसे ले लिया गया है।

मंत्रिमंडल में शामिल हुए भाजपा कोटे से शामिल हुए सभी नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया है। नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करने के लिए कई पुराने मंत्रियों को विभाग भी बदला गया है। यानी पहले जो मंत्री एक से अधिक विभाग संभाल रहे थे अब उनके कुछ विभागों को नए मंत्रियों के बीच बांटा गया है।

इनमें पथ निर्माण विभाग को अहम माना जा रहा है। पथ निर्माण विभाग की कमान अब मंत्री नितिन नवीन को सौंपी गई है। जबकि मंत्री मंगल पांडेय के पास से कृषि विभाग लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को यह सौंपा गया है। मंत्री नितिन नवीन के पास से नगर विकास विभाग की जिम्मेवारी वापस ली गई है और यह विभाग नये मंत्री बने जीवेश मिश्रा को दिया गया है।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग नए बने मंत्री संजय सरावगी को दिया गया है। सम्राट चौधरी वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, विजय कुमार सिन्हा कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग। प्रेम कुमार सहकारिता विभाग, रेणु देवी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, मंगल पांडेय स्वास्थ्य विभाग विधि विभाग का जिम्मा मिला है।

इसी प्रकार नीरज कुमार सिंह बबलू को लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग,जनक राम अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, कृष्ण नंदन पासवान गन्ना उद्योग विभाग, सुरेन्द्र मेहता खेल विभाग, नीतीश मिश्रा उद्योग विभाग, हरि सहनी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जीवेश कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग, विजय मंडल आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया।

केदार गुप्ता पंचायती राज विभाग, संतोष सिंह श्रम संसाधन विभाग, संजय सरावगी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, डॉ सुनील कुमार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजू कुमार सिंह पर्यटन विभाग, मोतीलाल प्रसाद कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, मंटू सिंह सूचना प्रावैधिकी विभाग और संतोष सुमन (हम) को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPजेडीयूजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी