लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट में 8 यादव, 6 दलित और 6 सवर्ण मंत्री, जानें नीतीश और तेजस्वी ने 2024 के लिए क्या किया है प्लान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2022 16:12 IST

Bihar Cabinet: नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 अगस्त को शपथ ली, वहीं शेष 31 मंत्रियों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई। बिहार में मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया और मंत्रियों को विभिन्न विभाग सौंपे गए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश क॒मार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी एवं निर्वाचन विभाग हैं।तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, नगर विकास एवं आवास तथा ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं।

पटनाः बिहार में अब नए कैबिनेट में 8 यादव विधायकों पर भरोसा जताया गया है। राजद की तरफ से 7 और जदयू की तरफ से एक यादव विधायक मंत्री बने हैं। पिछले मंत्रिमंडल में इस जाति से सिर्फ 2 मंत्री थे। अब 8 यादव मंत्रियों के साथ नीतीश और तेजस्वी की सरकार चलाई जाएगी।

इतना ही नहीं, विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी यादव का ही चेहरा चुना गया है। नीतीश मंत्रिमंडल में जातीय संख्या को देखा जाए नीतीश कुमार के अलावा कुर्मी जाति से एक मंत्री बने हैं। दलित समुदाय को मंत्रिमंडल में छह संख्या के साथ बड़ी हिस्सेदारी मिली है। इसमें राजद के दो, जदयू के दो, जबकि हम और कांग्रेस के एक–एक दलित मंत्री बने हैं।

वहीं सवर्ण समुदाय में सबसे ज्यादा राजपूत बिरादरी के तीन मंत्री बने हैं, जिसमें राजद और जदयू से एक-एक जबकि निर्दलीय से एक राजपूत को मंत्री बनाया गया है। भूमिहार जाति से  दो मंत्री बने हैं, जिसमें राजद और जदयू के एक-एक मंत्री हैं। वहीं ब्राह्मण समुदाय से सिर्फ एक मंत्री जदयू से बने हैं। 5 मुस्लिम मंत्री बने हैं।

कुल मिलाकर बात करें तो नई सरकार में यादव का बोलबाला है। एनडीए गठबंधन की तुलना में इस बार अगड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व घटा है। आधे मंत्री कम हो गए हैं। पिछली बार 11 मंत्री सवर्ण समुदाय के थे, जो इस बार घटकर 6 रह गए हैं। वहीं, पिछली बार 13 मंत्री ओबीसी-ईबीसी से थे, जबकि अल्पसंख्यक(मुस्लिम) 2 थे।

बिहार मंत्रिमंडल के मंत्रियों की पार्टीवार सूची-

1) नीतीश कुमार (जदयू) मुख्यमंत्री

2) तेजस्वी यादव (राजद) उपमुख्यमंत्री

3) विजय कुमार चौधरी (जदयू)

4) बिजेंद्र यादव (जदयू)

5) श्रवण कुमार (जदयू)

6) अशोक चौधरी (जदयू)

7) लेशी सिंह (जदयू)

8) संजय झा (जदयू)

9) मदन सहनी (जदयू)

10) शीला कुमारी (जदयू)

11) सुनील कुमार (जदयू)

12) मोहम्मद ज़मा खान (जदयू)

13) जयंत राज (जदयू)

14) तेज प्रताप यादव (राजद)

15) आलोक मेहता (राजद)

16) सुरेंद्र प्रसाद यादव (राजद)

17) रामानंद यादव (राजद)

18) कुमार सर्वजीत (राजद)

19) ललित यादव (राजद)

20) समीर कुमार महासेठ (राजद)

21) चंद्रशेखर (राजद)

22) जितेंद्र कुमार राय (राजद)

23) अनीता देवी (राजद)

24) सुधाकर सिंह (राजद)

25) मोहम्मद इसराइल मंसूरी (राजद)

26) सुरेंद्र राम (राजद)

27) कार्तिकेय सिंह (राजद)

28) शाहनवाज आलम (राजद)

29) शमीम अहमद (राजद)

30) आफाक आलम (कांग्रेस)

31) मुरारी गौतम (कांग्रेस)

32) संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा)

33) सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारBJPआरजेडीजेडीयूपटनाबिहारतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत