लाइव न्यूज़ :

बिहार मंत्रिपरिषद ने प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40,518 पदों के सृजन की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:42 IST

Open in App

पटना, सात सितंबर बिहार मंत्रिपरिषद ने राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40,518 पदों के सृजन की मंगलवार को स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40,518पदों के सृजन को मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के 5334 पदों के सृजन की भी स्वीकृति दे दी है।

संजय कुमार ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने ‘‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना’’ को स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्य में एक लाख चैदह हजार छह सौ सड़सठ वार्ड हैं। इनमें औसतन प्रत्यक वार्ड में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाएँगे जो 12 या 20 वाट के होंगे।

उन्होंने बताया कि इसपर 15वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों को कुल व्यय का 75 प्रतिशत अर्थात 1312.60 करोड़ की राशि हस्तांतरित होगी। इसमें तकनीकी सहयोग ब्रेडा का होगा तथा कार्यान्वयन एजेंसी को 5 वर्षों तक रख-रखाव का जिम्मा भी दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पटना के आदर्श केन्द्रीय कारा बेऊर एवं हाजीपुर मंडल कारा में पायलट परियोजना के रूप में मोबाईल फोन जैमर के अधिष्ठापन के लिए भारत सरकार के उपक्रम भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड द्वारा समर्पित 19 करोड़ 52 लाख 566 रूपये की योजना प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति दे दी है।

संजय ने बताया कि आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 17 एजेंडों पर निर्णय लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस