लाइव न्यूज़ :

बिहार: मंत्रिमंडल ने आठ नयी नगर परिषदों व 103 नगर पंचायतों के गठन को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:27 IST

Open in App

पटना, 26 दिसंबर बिहार मंत्रिमंडल ने शनिवार को 103 नयी नगर पंचायतों, आठ नगर परिषदों के गठन और पांच नगर परिषदों को नगर निगमों में तब्दील किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। एक अधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह फैसला शहरीकरण को बढावा देने और केंद्रीय संसाधनों में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 160 शहरी स्थानीय निकायों के सृजन, उत्क्रमण व विस्तार के उद्देश्य से बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम, 2020 को मंजूरी दी गई।

बिहार में तीन तरह के शहरी स्थानीय निकाय हैं जिनमें नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम शामिल हैं।

बैठक में मंत्रिमंडल ने 32 नगर पंचायतों को नगर परिषदों में उत्क्रमित (अपग्रेड) करने और 12 शहरी स्थानीय निकायों के क्षेत्र में विस्तार करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

राज्य के शहरी विकास एवं आवास विभाग की वेबसाइट के मुताबिक प्रदेश में अभी 12 नगर निगम, 46 नगर परिषद और 85 नगर पंचायतें हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन पांच नगर परिषदों को उत्क्रमित कर नगर निगम में तब्दील किया गया है, उनमें सासाराम (रोहतास), मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बेतिया (पश्चिमी चंपारण), मधुबनी और समस्तीपुर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू