Bihar Bypolls Result Live: पहली बार ही 0 पर आउट पीके, राजनीति पिच पर बोल्ड हुए प्रशांत किशोर?, 4 सीट पर खाता नहीं खुला, चारों प्रत्याशी तीसरे और चौथे पायदान पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 13:03 IST2024-11-23T13:01:57+5:302024-11-23T13:03:15+5:30

Bihar Bypolls Result Live: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी 51,132 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के रौशन कुमार से आगे हैं।

Bihar Bypolls Result Live Prashant Kishore bowled political pitch Account not opened 4 seats all four candidates on third and fourth position | Bihar Bypolls Result Live: पहली बार ही 0 पर आउट पीके, राजनीति पिच पर बोल्ड हुए प्रशांत किशोर?, 4 सीट पर खाता नहीं खुला, चारों प्रत्याशी तीसरे और चौथे पायदान पर

file photo

Highlightsरामगढ़ में भाजपा के अशोक कुमार सिंह से आगे हैं। बसपा के सतीश कुमार यादव बढ़त बना हैं।लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए हैं।

Bihar Bypolls Result Live: बिहार की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से जारी मतगणना के अब तक के रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 4 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार तरारी, इमामगंज, रामगढ़ और बेलागंज सीट पर राजग के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। सबसे बुरा हाल रणनीतिकार प्रशांत किशोर का हो गया। चारों सीट पर प्रत्याशी तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह से आगे हैं। बसपा के सतीश कुमार यादव बढ़त बना हैं। इमामगंज निर्वाचन क्षेत्र में 12वें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी 51,132 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के रौशन कुमार से आगे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार तरारी से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 10वें चरण की गिनती में 66,865 मत हासिल कर पहले स्थान पर हैं। बेलागंज सीट पर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की उम्मीदवार एवं पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी नौवें चरण की मतगणना के बाद 59,946 मत पाकर सबसे आगे हैं।

बिहार की इन चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुए थे। उपचुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ राजग, विपक्षी महागठबंधन और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए हैं।

Web Title: Bihar Bypolls Result Live Prashant Kishore bowled political pitch Account not opened 4 seats all four candidates on third and fourth position

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे