Bihar Bypolls Result Live: इमामगंज, बेलागंज, रामगढ़ और तरारी में एनडीए का कब्जा, लालू यादव और प्रशांत किशोर का खाता नहीं खुला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 14:43 IST2024-11-23T14:41:25+5:302024-11-23T14:43:55+5:30

Bihar Bypolls Result Live: दीपा ने 53,435 मत और निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी रोशन कुमार ने 47,490 मत हासिल किए।

Bihar Bypolls Result Live NDA captured 4 seats Imamganj, Belaganj, Ramgarh and Tarari Lalu Yadav and Prashant Kishore out 0 rjs jdu bjp ham | Bihar Bypolls Result Live: इमामगंज, बेलागंज, रामगढ़ और तरारी में एनडीए का कब्जा, लालू यादव और प्रशांत किशोर का खाता नहीं खुला

file photo

Highlightsजन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 37,103 मत मिले।73,334 मत पाकर जीत हासिल करने में सफल रहीं।जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 17,285 मत मिले।

Bihar Bypolls Result Live: बिहार विधानसभा उपचुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने महागठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया। उपचुनाव वाली चार विधानसभा सीट में से 4 पर शनिवार अपराह्न परिणाम घोषित कर दिया गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, तरारी से भाजपा के विशाल प्रशांत, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की मनोरमा देवी और रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की। उम्मीदवार दीपा ने 53,435 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी रोशन कुमार ने 47,490 मत हासिल किए।

जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 37,103 मत मिले। बेलागंज सीट पर, जद (यू) की उम्मीदवार मनोरमा देवी अंतिम चरण की मतगणना के बाद 73,334 मत पाकर जीत हासिल करने में सफल रहीं। इस सीट पर विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद के उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 51,943 मत और तीसरे स्थान पर रहे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 17,285 मत मिले।

रामगढ़ में भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने 62,257 मत हासिल कर जीत दर्ज कराई। दूसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सतीश कुमार यादव ने 60,895 मत और तीसरे स्थान पर रहे जन सुराज पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह ने 6,513 मत प्राप्त किये। इन विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए हैं। 

तरारी में भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 78755 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विपक्षी महागठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के उम्मीदवार राजू यादव को हराया। बिहार की इन चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था। उपचुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ राजग, विपक्षी महागठबंधन और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Web Title: Bihar Bypolls Result Live NDA captured 4 seats Imamganj, Belaganj, Ramgarh and Tarari Lalu Yadav and Prashant Kishore out 0 rjs jdu bjp ham

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे