लाइव न्यूज़ :

Bihar Bypolls: 13 नवंबर को दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी?, 13 को ही 4 सीट पर उपचुनाव, सियासत गर्म, कांग्रेस का हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2024 15:31 IST

Bihar bypolls: बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी में हो रहे उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत हासिल करने को लेकर एनडीए ने चुनाव प्रचार में जमकर पसीना बहाया है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar bypolls: एम्स का शिलान्यास करने जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री खुद कर चुके हैं।Bihar bypolls: मतदाता जोरशोर से मतदान में भी रुचि लेते हैं और बड़ा फायदा एनडीए को मिलता है।Bihar bypolls: बेलागंज, रामगढ़ और तरारी सीटों पर महागठबंधन का कब्जा था, इमामगंज एनडीए के खाते रही।

पटनाः बिहार के दरभंगा में एम्स का शिलान्यास करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दरभंगा पहुंच रहे हैं। दरभंगा एम्स को लेकर पिछले लंबे अर्से से बिहार और खासकर उत्तर बिहार के लोगों को इंतजार है। उनका दीर्घ प्रतीक्षित इंतजार अब खत्म हो रहा है। पीएम मोदी का यह दौरा इस नाते भी महत्वपूर्ण है कि जिस दिन वे बिहार आ रहे हैं, उसी दिन बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। ऐसे में मतदान के दिन पीएम मोदी के बिहार दौरे को एनडीए की खास रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है।

इसके पहले भी लोकसभा चुनावों के दौरान यह देखने को मिला था कि कई बार जिस दिन मतदान था उसी दिन पीएम मोदी दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार को आए थे। माना गया था कि पीएम मोदी के आने से एक खास वर्ग के मतदाता जोरशोर से मतदान में भी रुचि लेते हैं और इसका बड़ा फायदा एनडीए को मिलता है।

बिहार मे चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के दिन पीएम मोदी के बिहार आने पर कांग्रेस नेता राजेश राठौर ने मंगलवार को एक्स पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि कल (बुधवार) प्रधानमंत्री एम्स का शिलान्यास करने के लिए दरभंगा आ रहे हैं। वे उस एम्स का शिलान्यास करने जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री खुद कर चुके हैं।

ये मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि प्रधानमंत्री जी ने खुद असम में हजारों की संख्या में जो लोग थे उस भरी सभा में उन्होंने कहा था कि उनके कार्यकाल में कहां-कहां एम्स खुल गया है। उसमें प्रधानमंत्री ने बताया था कि दरभंगा में भी एम्स खुल गया है। 'शिलान्यास नहीं... उपचुनाव के प्रचार में आ रहे हैं। उन्होंने (पीएम मोदी) तारीख चुनी है 13 नवंबर की, जिस दिन बिहार में चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव है।

प्रधानमंत्री एम्स का शिलान्यास करने के लिए नहीं वे उपचुनाव के प्रचार में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी आप कितनी बार भी बिहार आ जाएं, आप प्रधानमंत्री हैं आपका स्वागत है। लेकिन कम से कम झूठ तंत्र को तो बंद कीजिए। प्रचार तंत्र को तो बंद कीजिए। जिस एम्स के बारे में आप स्वयं कह चुके हैं कि दरभंगा में चल रहा है यानी उद्घाटन हो चुका है फिर आप उसका कल शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री जी आप धन्य हैं। आपको नमस्कार। दरभंगा एम्स का शिलान्यास करने के साथ ही पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही बिहार के लिए 10 हजार करोड़ रूपये से भी अधिक के नए-पुराने राजमार्गों के चौड़ीकरण और पानी-बिजली से जुड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे।

बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी में हो रहे उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत हासिल करने को लेकर एनडीए ने चुनाव प्रचार में जमकर पसीना बहाया है। अबतक बेलागंज, रामगढ़ और तरारी सीटों पर महागठबंधन का कब्जा था, जबकि इमामगंज एनडीए के खाते रही।

अब उपचुनाव में एनडीए चाहती है कि चारों सीटों पर वह फतह करे। रामगढ़ और तरारी में भाजपा ने उम्मीदवार उतारा है, जबकि बेलागंज सीट से सहयोगी जदयू के उम्मीदवार है। वहीं इमामगंज सीट पर हम की ओर से दीपा मांझी प्रत्याशी हैं।

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनाBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है