लाइव न्यूज़ :

Bihar Bypoll Results: सीएम नीतीश का जादू, लालू यादव और तेजस्वी को झटका, कुशेश्वर स्थान और तारापुर सीट पर जदयू का कब्जा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 2, 2021 20:07 IST

Bihar Bypoll Results: कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर उपचुनाव में 5,84,395 मतदाताओं में से 49.60 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदो सीटों पर कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।तारापुर में आठ और कुशेश्वरस्थान में नौ उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।जदयू के दोनों मौजूदा विधायकों के निधन के कारण इन सीटों पर उपचुनाव कराना पड़ा।

पटनाः बिहार में दो विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सीएम नीतीश कुमार का जादू चल गया। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। कुशेश्वर स्थान और तारापुर सीट पर जदयू का कब्जा बरकरार रहा। 

महागठबंधन में पहले से ही रार जारी है। इस हार के बाद कांग्रेस और वाम दल तेजस्वी यादव पर हमला करेंगे। राजद और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। कई साल बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने यहां पर चुनाव प्रचार किया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने मंगलवार को दोनों विधानसभा सीटों- कुशेश्वर स्थान और तारापुर पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव कराए गए थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार तारापुर में जद (यू) उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने राजद के अरुण कुमार साह को करीब 4,000 मतों से हराया। सिंह को 78,966 वोट मिले जबकि साह को 75,145 मतों से ही संतोष करना पड़ा। तारापुर में जद (यू) विधायक मेवालाल चौधरी की मृत्यु के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी।

इससे पहले सत्तारूढ़ जद (यू) ने कुशेश्वर स्थान सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और उसने लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को 12,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। जनता दल (यू) के अमन भूषण हजारी को 58,882 मत मिले, जबकि राजद उम्मीदवार गणेश भारती को 47,184 वोट मिले। अमन भूषण हजारी के पिता की मृत्यु के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।

 

टॅग्स :उपचुनावतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवनीतीश कुमारबिहारपटनाजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे