लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजद से टूटा नाता तो कांग्रेस को जाप का मिला साथ, पप्पू यादव का समर्थन देने का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2021 21:34 IST

पप्पू यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी 'जाप' बिहार विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां कहीं भी प्रत्याशी उतारेगी जाप उसका समर्थन करेगी.

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा के दो सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव के दौरान राजनीतिक गलियारे में नए सियासी समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं. महागठबंधन के टूटने के बाद कांग्रेस आक्रामक तेवर में है और अपना जनाधार और सहयोगी दोनों में बढोतरी करने के प्रयास में दिख रही है. 

यही वजह है कि जैसे-जैसे तेजस्वी यादवकांग्रेस से दूर हुए, वैसे-वैसे जन अधिकार पार्टी(जाप) के अध्यक्ष जाप प्रमुख पप्पू यादव कांग्रेस के करीब आ रहे हैं. पप्पू यादव ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है.

पप्पू यादव ने कहा कि उनकी पार्टी जाप कांग्रेस का उपचुनाव में पूरी तरह से समर्थन करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां कहीं भी प्रत्याशी उतारेगी जाप उसका समर्थन करेगी. दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने जाप अध्यक्ष पप्पू यादव को पत्र लिखते हुए समर्थन की मांग की थी और अब पप्पू यादव ने भी दरियादिली दिखाते हुए कांग्रेस से नजदीकियां बढा ली है. 

इसके साथ ही सियासत में अब फिर से उबाल आ गया है. बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि पप्पू यादव के समर्थन से कांग्रेस को चुनाव में मजबूती मिलेगी. पप्पू के साथ आने से उत्साहित कांग्रेस प्रभारी ने आधिकारिक रूप से एलान किया कि बिहार में अब कांग्रेस का राजद के साथ कोई गठबंधन नहीं है.

टॅग्स :बिहार समाचारपप्पू यादवकांग्रेसतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां