लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनाव में NDA के लिए झटका, RJD के लिए उम्मीद की किरण

By भाषा | Updated: October 24, 2019 22:50 IST

बिहार उपचुनावः भाजपा के बागी प्रत्याशी करणजीत सिंह दरौंदा सीट से जीते हैं। जनता दल (यू) केवल नाथनगर सीट जीत सकी। पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मी कांत मंडल ने महज पांच हजार के मामूली अंतर से राजद की राबिया खातून को हराया। हालांकि, राजग को समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में आसान जीत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से शानदार प्रदर्शन करने के महज पांच महीने बाद गुरुवार को बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से राजग को झटका लगा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पांच सीटों में से केवल एक सीट पर जीत दर्ज कर पाया है।

लोकसभा चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से शानदार प्रदर्शन करने के महज पांच महीने बाद गुरुवार को बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से राजग को झटका लगा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पांच सीटों में से केवल एक सीट पर जीत दर्ज कर पाया है। उपचुनाव के नतीजे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए खुशी के पल लेकर आए हैं क्योंकि पार्टी पांच में से दो सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है जबकि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) मुस्लिम बहुल किशनगंज सीट पर जीत दर्ज कर राज्य में उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब हुई है।

भाजपा के बागी प्रत्याशी करणजीत सिंह दरौंदा सीट से जीते हैं। जनता दल (यू) केवल नाथनगर सीट जीत सकी। पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मी कांत मंडल ने महज पांच हजार के मामूली अंतर से राजद की राबिया खातून को हराया। हालांकि, राजग को समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में आसान जीत मिली है।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भतीजे प्रिंस राज ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार को करीब एक लाख मतों से हराया। यह सीट पासवान के छोटे भाई और दो बार सांसद रहे रामचंद्र पासवान के निधन से खाली हुई थी। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राजग को 40 में से 39 सीटों पर जीत मिली थी जबकि राजद खाता भी नहीं खोल सकी थी।

राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद जावेद एकमात्र किशनगंज सीट से जीत दर्ज कर सके। उल्लेखनीय है कि जिन पांच सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें से चार भाजपा-जद (यू) गठबंधन के पास थी जबकि एक सीट कांग्रेस के पास थी। ये सीटें विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से खाली हुई थी। सिमरी-बख्तियारपुर से राजद के ज़फर आलम ने अरुण कुमार को करीब 15 हजार मतों से हराया। बेलहर सीट पर राजद के रामदेव यादव ने 19,000 मतों से लालधारी यादव को हराया।

ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी को चौंकाते हुए किशनगंज सीट अपने नाम कर ली। पार्टी प्रत्याशी कमरुल होदा ने भाजपा की स्वीटी सिंह को 10,000 मतों से मात दी। दरौंदा से जद (यू) ने कथित रूप से स्थानीय बाहुबली अजय सिंह को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरे करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने 27,000 मतों से हराया।

करणजीत की पत्नी कविता लोकसभा चुनाव में जद (यू) की टिकट पर सिवान सीट से जीती थीं। करणजीत सिवान में भाजपा के उपाध्यक्ष थे लेकिन इस सीट से जद (यू) प्रत्याशी उतारने की घोषणा के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे। भाजपा ने मतदान से एक दिन पहले पार्टी से उन्हें निकाल दिया था। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ दोस्तों, बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी आए हैं।’’ 

टॅग्स :उपचुनावबिहारआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव