लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनाव: दोनों सीटों पर राजद ने अपने उम्मीदवार उतारे, कांग्रेस को झटका

By भाषा | Updated: October 4, 2021 00:25 IST

Open in App

पटना, तीन अक्टूबर राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार के तारापुर और कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा की।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता और राज्य प्रवक्ता मृत्युंजय ने रविवार को संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और इस दौरान तारापुर तथा कुशेश्वर अस्थान के लिए क्रमशः अरुण कुमार साह और गणेश भारती के नामों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू द्वारा जीती गई इन दो सीटों के लिए उपचुनाव सत्ताधारी विधायकों के निधन के कारण आवश्यक हो गए हैं।

राजग के सभी घटक दलों के नेताओं ने दो दिन पहले एकजुटता प्रदर्शित करते हुए संयुक्त रूप से अपने गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा की थी जबकि पांच विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले राजद ने अपने बूते पर पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की है।

दरभंगा जिले में पड़ने वाली आरक्षित सीट कुशेश्वर अस्थान पिछले साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हिस्से में आयी थी और उसके उम्मीदवार 7,000 से कम मतों के अंतर से हार गए थे।

हालांकि कांग्रेस ने राजद द्वारा एकतरफा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, पर पार्टी सूत्रों ने पुष्टि की है कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार अशोक राम या उनके परिवार के किसी करीबी सदस्य को मैदान में उतारने की उसकी योजना है।

राजद सूत्रों ने कहा कि दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला विधानसभा सीटों पर महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के ‘‘निराशाजनक’’ प्रदर्शन के कारण लिया गया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हिस्से में 70 सीटें थीं लेकिन उसे जीत सिर्फ 20 सीटों पर मिली थी।

भाजपा प्रवक्ता और पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने राजद पर इसी बहाने कांग्रेस को उसकी हैसियत बताने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘राजद पहले से ही इस बात को लेकर परेशान है कि कांग्रेस लगातार उसकी छत्रछाया से बाहर निकलने के लिए मशक्कत कर रही है। कांग्रेस द्वारा कन्हैया को पार्टी में शामिल कराना इसी रणनीति का हिस्सा है। कन्हैया के कांग्रेस में आने के बाद से राष्ट्रीय जनता दल बहुत ज्यादा हकलान महसूस कर रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा नहीं है कि राजद ने कांग्रेस की उपेक्षा की है बल्कि राजद ने यह सुनिश्चित किया है कि तेजस्वी यादव किसी भी स्थिति में कन्हैया के साथ मंच साझा ना कर पाए।’’

तेजस्वी यादव और कन्हैया के बीच कथित प्रतिद्वंद्विता बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल