लाइव न्यूज़ :

बिहार: बक्सर के चौसा में मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का हंगामा, पुलिस वैन में लगाई आग, झड़प में 10 पुलिसकर्मी घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2023 07:41 IST

पुलिसकर्मियों ने मंगलवार रात कथित तौर पर किसानों के घरों में घुसकर उनकी पिटाई की, जिसके बाद आक्रोशित लोगों एक पुलिस वैन को भी आग लगा दी और कई अन्य वाहनों के साथ एक बिजली संयंत्र में तोड़फोड़ की और आगजनी की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मियों ने मंगलवार रात कथित तौर पर किसानों के घरों में घुसकर उनकी पिटाई की थी। नाराज प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वैन में आग लगा दी और कई अन्य वाहनों के साथ बिजली संयंत्र में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने अब स्थिति पूरी तरह से काबू पा लिया है।

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले के चौसा में थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए अधिग्रहित भूमि के एवज में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ झड़प में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गये। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने मंगलवार रात कथित तौर पर किसानों के घरों में घुसकर उनकी पिटाई की, जिसके बाद आक्रोशित लोगों एक पुलिस वैन को भी आग लगा दी और कई अन्य वाहनों के साथ एक बिजली संयंत्र में तोड़फोड़ की और आगजनी की। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान चौसा में निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट के परिसर में घुस गए और संबंधित अधिकारियों द्वारा अधिग्रहित अपनी भूमि के बदले मुआवजे की मांग करने लगे।

बयान के मुताबिक लोगों ने चौसा के अंचल अधिकारी के साथ भी मारपीट की। इस संबंध में अंचल अधिकारी की शिकायत पर पुलिस कर्मियों ने छापेमारी की और उन किसानों को गिरफ्तार किया जिन्होंने लोक सेवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। बयान के मुताबिक लगभग एक हजार किसान बुधवार को फिर से बिजली संयंत्र के पास और स्थानीय पुलिस थाना के सामने एकत्र हुए। किसान अचानक उग्र हो गए और थाने पर हमला कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वैन में आग लगा दी और कई अन्य वाहनों के साथ बिजली संयंत्र में भी तोड़फोड़ की। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हवा में गोलियां चलाईं। इसके बाद हुई झड़प में लगभग दस पुलिसकर्मियों को चोटें आईं जबकि दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। पुलिस ने अब स्थिति पूरी तरह से काबू पा लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :बक्सरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया