लाइव न्यूज़ :

बिहारः 50 फीट की गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, चार लोगों की मौत और 30 से अधिक घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2018 20:01 IST

तेज रफ्तार बस के पलटने से जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं, बीस से ज्‍यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Open in App

बिहार की राजधानी पटना से रोसडा जा रही बस पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास पलट जाने से चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बस के 50 फीट गहरी खाई में गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने जो वीडियो जारी किया है उसमें साफ दिखाई देता है कि गंगा पुल से पहले तेज रफ्तार आ रही बस अचानक बाईं और मुड़ती है और एक बैरिकेडिंग से टकराते हुए नीचे गिर जाती है।

तेज रफ्तार बस के पलटने से जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं, बीस से ज्‍यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया। घायलों को उपचार के लिए पीएमसीएच और एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यात्रियों से भरी बस महात्‍मा गांधी सेतु से गुजर रही थी। अभी बस अगम कुआं के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार होने के कारण मोड़ पर पलट गई। हादसे के समय बस में 30 से ज्‍यादा लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया। घायलों को उपचार के लिए पीएमसीएच और एनएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है। 

पुल से एप्रोच रोड काफी ऊंचा बना हुआ है जिसके नीचे लगभग 50 फुट गहरी खाई है। जैसे ही बस धनुकी मोड पर पहुंची चालक ने संतुलन खो दिया और यह नीचे गिर गई नीचे गिरते ही वहां हाईं टेंशन वायर को सपोर्ट देने वाले पोल से टकराई और पलट गई। 

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने ये दावा किया था कि पुल से पहले पुलिस वाले बसचालकों से पैसा वसूलते हैं। उसी से बचने के चक्कर में ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि नहीं होती है। इस भीषण हादसे में घायल हुए लोगों में से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। एसडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंची। घायलों को निकालने में काफी मशक्कत का सामना करना पडा। 

वहीं, बस के नीचे भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना के संबंध में पटना के एसएसपी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ? यह अनुसंधान का विषय है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच की जायेगी। इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पायेगा।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं