बिहार: कश्मीरी लड़कियों से शादी करने वाले दोनों भाईयों को सुपौल में किया गया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 10:13 IST2019-08-30T10:13:28+5:302019-08-30T10:13:28+5:30
यह मामला बिहार के सुपौल का है। यहां के भाई भाई पिछले तीन साल से कश्मीर की रहने वाली दो सगी बहनों से डेटिंग कर रहे थे।

बिहार: कश्मीरी लड़कियों से शादी करने वाले दोनों भाईयों को सुपौल में किया गया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
कश्मीर की रहने वाली दो सगी बहनों से शादी रचाने वाले बिहार के दोनों ही भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़कियों के पिता ने एफआईआर दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि दोनों ही भाईयों ने बेटी का अपहरण किया है और शादी कर उन्हें बिहार लाया गया है।
डीएसपी सदर ने गुरुवार (30 अगस्त) को बताया कि सुपौल जिले के रामविशुनपुर गांव निवासी परवेज आलम और तबरेज आलम को कश्मीर से लड़की भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
यह मामला बिहार के सुपौल का है। यहां के भाई भाई पिछले तीन साल से कश्मीर की रहने वाली दो सगी बहनों से डेटिंग कर रहे थे। दोनों भाईयों का नाम परवेज और तबरेज है। हाल ही में दोनों भाईयों ने उनसे शादी की और उनको सुपौल लेकर आए।
इसके बाद दोनों ही भईयों को कश्मीर की पुलिस गिरफ्तार करने बिहार पहुंची। पुलिस ने बताया कि उनपर आरोप है कि उन्होंने कश्मीर की दो सगी बहनों का अपहरण किया और उनको बिहार भगा कर ले आए। यह आरोप लड़कियों के पिता ने लगाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल दोनों ही भाई कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में हैं और इन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, उनकी पत्नी उन्हें निर्दोष बता रही हैं। उन्होंने बताया कि वो अपनी मर्जी से अपने-अपने पति के साथ कश्मीर से सुपौल आई हैं।