लाइव न्यूज़ :

बिहार बोर्ड ने परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर साउथ की एक्ट्रेस अनुपमा की छाप दी तस्वीर, RJD ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2020 18:08 IST

बिहार में लोक स्‍वास्‍थ्‍य अभियंत्रण विभाग में बीते साल 15 फरवरी को ली गई जूनियर इंजीनियर की नौकरी की परीक्षा में 98.5 फीसद अंकों के साथ टॉप करने वाली युवती का नाम सनी लियोनी था.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अपने तरह-तरह के कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर नया गुल खिलाया है. इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) के अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर साउथ इंडियन सिने अभिनेत्री की तस्वीर लगा दी गई है.

बिहार में अपने तरह-तरह के कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर नया गुल खिलाया है. ताजा मामला यह है कि इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) के अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर साउथ इंडियन सिने अभिनेत्री की तस्वीर लगा दी गई है. बोर्ड ने एक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर पर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लगा दी है. यही नही एसटीईटी के प्रवेश पत्रों में बड़े पैमाने में गलतियां मिली हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनमें सुधार के लिए बोर्ड ने बुधवार तक का समय दिया है. उधर, इस मामले में राजद ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि सनी लियोनी को टॉप कराने के बाद अब नीतीश सरकार ने एसटीईटी के एडमिट कार्ड में अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लगा दी है. अनुपमा परमेश्वरन तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्मों की जानी-मानी स्‍टार हैं. उनकी पहली फिल्म प्रेमम् मलयाली भाषा में थी. साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने उन्‍हें पहचान दी. 

अनुपमा परमेश्वरन भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं हैं. हालांकि, उन्‍होंने इससे इनकार करते हुए बुमराह को अच्‍छा देास्‍त बताया है. बताया जाता है कि जहानाबाद जिले के मखदुमपुर स्थित भगवानपुर गांव के रहने वाले ऋषिकेश कुमार ने एसटीईटी के लिए फॉर्म भरा. उसने फॉर्म में अपनी तस्‍वीर लगाई, जो कि निबंधन के स्लिप से स्‍पष्‍ट है. लेकिन जब बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी किया तो उसपर दक्षिण भारत की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की फोटो लगी मिली. 

परीक्षार्थी ने सोमवार को इसकी जानकारी बिहार बोर्ड को दी. बोर्ड में उसके प्रवेश पत्र को जमा करते हुए परीक्षार्थी की तस्‍वीर सही कर नया प्रवेश पत्र जारी करने का आश्‍वासन दिया गया है. यही नही एसटीईटी के लिए जारी किए गए प्रवेश पत्रों में बडे पैमोन पर त्रुटियां मिल रही हैं. इनमें सुधार की मांग को लेकर परीक्षार्थियों ने बिहार बोर्ड के समक्ष सोमवार को हंगामा किया. 

बोर्ड के अधिकारियों ने सभी को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. बोर्ड ने प्रवेश पत्र में सुधार के लिए बुधवार तक का समय दिया है. परीक्षा 28 जनवरी को होनी है. बिहार बोर्ड ने प्रवेश पत्र में सुधार के बाद छात्रों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने को कहा है. 

यहां उल्लेखनीय है कि इसके पहले बिहार में लोक स्‍वास्‍थ्‍य अभियंत्रण विभाग में बीते साल 15 फरवरी को ली गई जूनियर इंजीनियर की नौकरी की परीक्षा में 98.5 फीसद अंकों के साथ टॉप करने वाली युवती का नाम सनी लियोनी था. उसके परीक्षा फॉर्म में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की तस्‍वीर लगी थी. मामले ने जब तूल पकड़ा तो टॉपर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. बीते साल फरवरी में ही इसका रिजल्‍ट आने के बाद सरकार की जबरदस्‍त किरकिरी हुई थी. इसी का जिक्र करते हुए आज राजद ने ट्वीट किया.

टॅग्स :बिहारआरजेडीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया