लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय नेतृत्व से मिला लक्ष्य प्राप्त करेगी बिहार भाजपा : जायसवाल

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:37 IST

Open in App

पटना, 27 जून बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार्टी की राज्य इकाई पूरा करेगी।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति की पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जायसवाल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद छह मार्च को जगत प्रकाश नड्डा की बैठक के बाद आज उनकी दूसरी बैठक थी।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में महामारी की विषम परिस्थितियों में संगठन के माध्यम से जो सेवा कार्य किए गए हैं, उनके लिए पार्टी अध्यक्ष ने प्रदेश ईकाई को धन्यवाद दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं को कुछ काम सौंपे हैं, जिसके तहत सभी प्रतिनिधियों को सप्ताह में दो दिन टीकाकरण केंद्रों पर जाना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना है कि गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दीपावली तक जरुरतमंदों को किए जा रहे अनाज का समुचित वितरण हो। जायसवाल ने कहा कि ‘वन नेशन-वन कार्ड’ के तहत इस योजना का लाभ पीडीएस दुकानों के माध्यम से हर गरीब को मिले, भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में एक लाख करोड़ रुपये एफपीओ बनाने और चलाने के लिए दिया है। चुनाव से पहले पार्टी द्वारा 10 लाख नौकरी देने का वादा पूरा करने में एफपीओ और एमएसएमई क्षेत्र मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

जायसवाल ने कहा कि इसके अतिरिक्त हमारे कार्यकर्ता रेहड़ी-पटरी वालों को दिए जाने वाले ऋण योजना का लाभ पाने में 50 लाख वेंडर्स का मंडल स्तर पर सहयोग करेंगे।

जायसवाल ने कहा कि 25 सितंबर से 25 दिसंबर अर्थात पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?