लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- कांग्रेस की नीतियां देशहित के खिलाफ

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2025 20:54 IST

संजय सरावगी ने महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावों में महायुति गठबंधन की बड़ी जीत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे देश में भाजपा का समर्थन बढ़ रहा है। यही वजह है कि महाराष्ट्र में भाजपा और एनडीए को इतनी जबरदस्त सफलता मिली। 

Open in App

पटना: कांग्रेस पार्टी पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमवार को जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियां देश के हित के खिलाफ रहता है और ये लोग कभी भी राष्ट्र की भलाई नहीं सोचते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक परिवार की चापलूसी करने वाली पार्टी है और देश की कई बड़ी मुश्किलें इन्हीं की वजह से आई है। संजय सरावगी ने महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावों में महायुति गठबंधन की बड़ी जीत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे देश में भाजपा का समर्थन बढ़ रहा है। यही वजह है कि महाराष्ट्र में भाजपा और एनडीए को इतनी जबरदस्त सफलता मिली। 

संजय सरावगी ने अरुणाचल प्रदेश के जिला परिषद और पंचायत चुनावों को लेकर कहा कि इस चुनाव में भी विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो गया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी का आधार मजबूत हो रहा है और सरकार के काम समाज के सबसे नीचे वाले व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी नीतियां हमेशा देश के खिलाफ रही हैं। संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य काम सिर्फ एक परिवार को बड़ा बनाना रहा है। देश की कई बड़ी समस्याएं, जैसे पूर्वी असम की दिक्कतें, कांग्रेस की ही वजह से हैं। 

पीएम मोदी ने ठीक कहा है कि ये मुश्किलें कांग्रेस की देन हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, लेकिन पहले के हालात कांग्रेस की वजह से खराब थे। अब पीएम मोदी की विदेश नीति, आर्थिक नीति और रक्षा नीति से देश में उग्रवाद और अलगाववाद खत्म हो गया है। पूरा देश इन नीतियों का साथ दे रहा है और दुनिया भर में पीएम मोदी की इज्जत है। 

संजय सरावगी ने 'विकसित भारत जी-राम जी' विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब ये बिल कानून बन गया है। विपक्ष चाहे जितना विरोध करे, ये योजना गरीबों और मजदूरों के फायदे के लिए है। इससे गांवों की व्यवस्था मजबूत होगी। पहले 100 दिनों की रोजगार गारंटी थी, जो अब बढ़कर 125 दिन हो गई है। उन्होंने कहा कि ये कानून गरीबों के हित में है और जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जनता उन्हें आने वाले समय में सबक सिखाएगी। 

संजय सरावगी ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ये जिम्मेदारी मिलने के बाद नबीन पहली बार बिहार आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए हम सब तैयारी कर रहे हैं और बेसब्री से इंतजार है। पूरा बिहार और देश के युवा इस बात से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ये फैसला पार्टी को और मजबूत बनाएगा।

टॅग्स :Bihar BJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी