लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा प्रदेश प्रमुख सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को याद दिलाई लालू द्वारा उनको पिटवाने की घटना

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2023 15:55 IST

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू-नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि आज नीतीश भले सजायाफ्ता लालू के साथ हाथ में हाथ डालकर घूम रहे हैं लेकिन शायद वो वह दिन भूल गए जब लालू ने अपने से गुंडों से उन्हें कुटवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने किया लालू-नीतीश पर एक साथ हमलाआज भले नीतीश-लालू साथ घूम रहे हैं लेकिन नीतीश वो दिन भूल गए जब लालू ने उन्हें कुटवाया थाअब जनता ने तय कर लिया है कि नीतीश-लालू के शासन को उखाड़ फेंकना है

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-नीतीश पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार सजायाफ्ता लालू के साथ हाथ में हाथ डालकर घूम रहे हैं और उनका गुणगान कर रहे हैं। लेकिन शायद वह दिन भूल गए जब लालू ने अपने से गुंडों से गोरौल में कुटवाया था।

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन अब जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें उखाड़ कर फेंक देना है।

उन्होंने कहा कि राहुल से मिल जाइए या लालू से। जनता भाजपा के नेतृत्व में आपको उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। सम्राट ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे। मेरे पिताजी से 20 साल छोटे होंगे। जब मेरे पिताजी देश के लिए सेना का काम करते थे। उनकी हैसियत है, मेरे पिताजी के बारे में कुछ भी बोलने की।

सम्राट चौधरी ने कहा है कि मेरे पिताजी ने तीनों युद्ध लड़ा है और तीनों युद्ध लड़कर देश की राजनीति में आने का काम किया। इस दौरान लव कुश का समीकरण बनाया। सारा देश जानता है कि लवकुश समाज ने नीतीश कुमार को प्रतिष्ठा देकर बिहार का मुख्यमंत्री बनाया।

लेकिन ये किसी के नहीं हुए। नीतीश कुमार हुए भी तो केवल लालू प्रसाद के बेटे के हुए और लालू के बेटे को उत्तराधिकारी माना। नीतीश कुमार क्या सम्मान देंगे? नीतीश कुमार की हैसियत है क्या? नीतीश कुमार क्या देंगे?

नीतीश और लालू प्रसाद बिहार में जातीय उन्माद फैलाकर बैकवर्ड और फॉरवर्ड जाति के लोगों के बीच लड़ाई करवाना चाहते थे। सम्राट ने कहा कि लालू यादव राजनीति के कैंसर हैं। उनको भाजपा उखाड़कर फेंक देगी। नीतीश कुमार को लग रहा है कि बैकवर्ड और फॉरवर्ड की लड़ाई हो सकेगी।

लेकिन नीतीश कुमार अच्छी तरह से जान लें, उनकी जो मंशा है, वह कभी पूरा नहीं होने वाला है। बिहार की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर जवाब जरूर देगी।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहारआरजेडीजेडीयूBJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया