Bihar BJP: मोदी हो सकते हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष!, महागठबंधन सरकार पर कर रहे हैं हमला, जानें सबकुछ
By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2022 18:09 IST2022-09-01T18:08:04+5:302022-09-01T18:09:29+5:30
Bihar BJP reshuffle: सुशील मोदी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। महागठबंधन के खिलाफ आक्रामक रुख को और धार देने के लिए भाजपा यह जिम्मेवारी सौंपेगी।

भाजपा सुशील मोदी पर एक बार फिर से भरोसा कर सकती है। (file photo)
पटनाः भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी को बिहार भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। दरअसल, इसी माह के दूसरे सप्ताह में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मोदी लगातार नीतीश सरकार पर हमला कर रहे हैं।
ऐसे में माना यह जा रहा है कि सुशील मोदी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि सुशील मोदी के महागठबंधन के खिलाफ आक्रामक रुख को और धार देने के लिए भाजपा उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपेगी, ताकि बिहार भाजपा के तरफ से महागठबंधन सरकार को चौतरफा हमला किया जा सके।
सूत्रों की मानें तो बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए सुशील मोदी राजी भी हो गए हैं। शायद यही कारण है बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से वह लगातार सक्रिए हो गए हैं। सुशील मोदी फिर से जिसतरह से लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद के दागी चेहरों को उजागर करने लगे हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि भाजपा सुशील मोदी पर एक बार फिर से भरोसा कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि बिहार की राजनीति से केंद्र की राजनीति में शिफ्ट कर दिए गए सुशील मोदी भाजपा के विपक्ष में आने के बाद से ही पूरी तरह से सक्रिये हो गए हैं। सूत्रों की मनें तो जैसे ही बिहार में भजपा की सरकार गई और महागठबंधन की सरकार बनी उसके बाद केन्द्रीय आलाकमान ने सुशील मोदी को फ्री हैंड दे दिया।
इसके पीछे कारण यह भी माना जा रहा है कि सुशील मोदी हीं वह शख्स हैं, जिन्होंने पिछली बार महागठबंधन की सरकार को तोड़वाकर एनडीए की सरकार बनवाई थी। उन्होंने लगातार 48 प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नीतीश कुमार को अपने पक्ष में किया था। इस बार भी केन्द्रीय आलाकमान ने उन्हें यह दायित्व दी है कि वो नीतीश कुमार को इतना आइना दिखाएं कि नीतीश कुमार का आत्म स्वाभिमान जब जाए जग जाए।