विपक्षी एकता की पहल को ‘कचरे को एक साथ आना’ कहा, सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर कसा तंज, कहा- लालू यादव के चरणों में जाकर मुख्यमंत्री जी गिरे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2023 16:21 IST2023-04-13T16:19:06+5:302023-04-13T16:21:10+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री औप आप नेता अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी तंज कसा।

bihar bjp president Samrat Chaudhary taunted Nitish Kumar's visit to Delhi All garbage gathered together CM fell feet Lalu Prasad Yadav | विपक्षी एकता की पहल को ‘कचरे को एक साथ आना’ कहा, सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर कसा तंज, कहा- लालू यादव के चरणों में जाकर मुख्यमंत्री जी गिरे

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव।

Highlightsभ्रष्टाचारियों की जमात बैठी हुई थी और सभी भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं।राहुल गांधी के पास गए और फिर केजरीवाल के पास। सारे लोग इस देश में भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं।

पटनाः बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी एकता की पहल पर ‘कचरे को एक साथ आना’ कहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी कचरा एक साथ हुए हैं। सारे कचरो का जुटान हुआ है। वहां भ्रष्टाचारियों की जमात बैठी हुई थी और सभी भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि कचरा का मतलब इसलिए कहा कि सब लोग भ्रष्टाचारी वहां एक हो रहे हैं। सबसे पहला काम लालू प्रसाद यादव के चरणों में जाकर नीतीश जी गिर गए। चौधरी ने कहा कि उसके बाद राहुल गांधी के पास गए और फिर केजरीवाल के पास। यह सारे लोगों को आप देखेंगे तो पाएंगे कि यह सारे लोग इस देश में भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई का काम तो कर ही रहे हैं। शौचालय बना ही रहे हैं, जलाशय को भी ठीक कर रहे हैं और अमृत काल में तालाब भी बना रहे हैं और इसके साथ साथ जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, उनकी भी सफाई का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में दंगा हो रहा है।

बिहार में बेरोजगारों पर लाठियां चल रही हैं। लोग गिरफ्तार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। वह मुख्यमंत्री हैं। सम्राट ने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी तंज कसा।

उन्होंने कहा कि आज मैंने देखा किसी व्यक्ति ने एक फोटो लगाया है कि खड़गे अगली बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं, उसके बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उसके बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो सब लोगों की अगर इच्छा है कि प्रधानमंत्री बने तो नीतीश कुमार जोड़ेंगे किसको?

अगर सब लोग मिलकर कोई बात करते तो कोई बात थी यह तो 121 बात हो रही है और नीतीश कुमार करने क्या गए हैं? यह पता नहीं चल पा रहा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिनके-जिनके पास जा रहे हैं, वो सभी भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं। यह नीतीश कुमार को बताना पड़ेगा कि वह भ्रष्टाचार से समझौता कर रहे हैं कि राजनीतिक समझौता कर रहे हैं?

सम्राट चौधरी ने कहा कि चोरी-छिपे ये लोग महागठबंधन का विचार माथे में रखते हैं। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और इस हैसियत से उन्हें बिहार के लोगों की चिंता करनी पड़ेगी। नीतीश कुमार दिल्ली जाएं या जो अभियान चलाना है चलाएं, लेकिन बिहार के लोगों के कल्याण के लिए काम करना होगा।

Web Title: bihar bjp president Samrat Chaudhary taunted Nitish Kumar's visit to Delhi All garbage gathered together CM fell feet Lalu Prasad Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे