लाइव न्यूज़ :

99 प्रतिशत मुस्लिमों का मूल धर्म हिन्दू, भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने फिर दिया विवादित बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2021 19:52 IST

यूपी के वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी का धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है, यह घर वापसी है.

Open in App
ठळक मुद्देसारे धर्मों का अध्ययन करके सनातन धर्म में आए हैं.सारे सृष्टि, जीव, जगत, पशु-पक्षी, पत्थर, वृक्ष सभी को पूजा जाता है.यूपी चुनाव से इसका कोई लेना देना है. सनातन धर्म सबसे सुंदर जीवन पद्धति है.

पटनाः यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के द्वारा इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिये जाने के बाद बिहार में सियासी गर्मा गई है. अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बिहार में भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने आज एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि देश में जितने भी मुसलमान हैं वो कन्वर्टेड हैं.

बचौल ने कहा कि भारत में 99 प्रतिशत मुस्लिम आबादी का मूल धर्म हिंदू ही है. एक वक्त था जब तलवार के बल पर लोगों ने धर्म कबूल कर लिया था. अगर उन्हें इस बात पर यकीन नहीं है या शक है तो वो अपना डीएनए टेस्ट भी करवा सकते हैं, जिससे सारी सच्चाई साफ हो जाएगी. उन्होंने कहा कि यूपी के वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी का धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है, यह घर वापसी है.

उसके लिए हृदय से धन्यवाद. रिजवी साहब पढे़ लिखे आदमी हैं. वह सारे धर्मों का अध्ययन करके सनातन धर्म में आए हैं. सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है, जिसमें सारे सृष्टि, जीव, जगत, पशु-पक्षी, पत्थर, वृक्ष सभी को पूजा जाता है. रिजवी साहब ने एक बेहतर कदम उठाया है. यह शुरुआत है. यूपी चुनाव से इसका कोई लेना देना है. सनातन धर्म सबसे सुंदर जीवन पद्धति है.

उधर, बचौल के बयान पर जदयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के विधान पार्षद गुलाम गौस ने कहा कि कुछ लोगों को बोलने की आदत होती है, वो कुछ भी बोलते हैं. हर धर्म की अपनी अहमियत है. कोई भी किसी भी धर्म को अपना सकता है इसमे बंदिश थोडे़ ही ना है. गौस ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने निजी स्वार्थ के लिए धर्म बदल लेते हैं.

टॅग्स :बिहारपटनाBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?