लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में बेटी को कोटा से वापस लाने पर बिहार के BJP विधायक ने दी सफाई, कहा- पिता का फर्ज निभा रहा था

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 20, 2020 10:27 IST

चुनाव रणनीतिकार एवं जदयू से निष्कासित कर दिये गये प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट में इस यात्रा पास की तस्वीर पोस्ट कर कहा, ‘‘ कोटा में फँसे बिहार के सैकड़ों बच्चों की मदद की अपील को नीतीश कुमार ने यह कह कर ख़ारिज कर दिया था कि ऐसा करना लॉकडाउन की मर्यादा के ख़िलाफ़ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनवादा जिले में हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अनिल सिंह 16 अप्रैल को राजस्थान के कोटा शहर के लिए रवाना हुए थे और शनिवार देर रात पटना स्थित अपने आवास लौट आए।अनिल सिंह ने कहा, ''मेरी बेटी केवल 17 साल की है और वह कोटा में एक छात्रावास में रहकर अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।''

पटना: कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक अनिल सिंह के राजस्थान स्थित कोटा की यात्रा कर अपनी बेटी को वापस लाए जाने पर विवाद हो गया है। विपक्ष के लगाए आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने एक पिता के फर्ज को निभाया है। विधायक अनिल सिंह ने कहा, ''मैं एक जनता का प्रतिनिधी हूं, लेकिन इसके साथ ही मैं एक पिता भी हूं। पिता होने के नाते मैंने अपनी जिम्मेदारी को निभाया हैं और अपनी बेटी को घर बुलाया है। मेरी बेटी कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रही थी और वह वहां अकेली थी।''

 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, वह काफी परेशान थी। जिस पीजी में वह रहती थी, वह बिल्कुल खाली हो चुका था। इसलिए वह पीजी में बिल्कुल अकेले रह रही थी, जिसकी वजह से हम सब काफी परेशान थे। जिसके बाद मैंने DM से बात की और उन्हें सारी परिस्तिथियों के बारे में बताया। जिसके बाद DM ने इसकी इजाजत दी और ई-पास दिया। 

अनिल सिंह ने कहा, “मेरी बेटी केवल 17 साल की है और वह कोटा में एक छात्रावास में रहकर अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। लॉकडाउन के बाद से, उसकी कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं और उसके अधिकांश सहपाठी छात्रावास छोड़ चुकी थीं। वह फोन पर अवसाद से ग्रसित महसूस हो रही थी।" उन्होंने कहा “मैंने एक आम नागरिक की तरह ही पास के लिए आवेदन किया था। रिकॉर्ड के लिए, अकेले नवादा जिले में कम से कम 700 लोगों के पक्ष में इसी तरह के पास जारी किए गए हैं, जिन्हें आपात स्थिति के कारण बाहर यात्रा करने की आवश्यकता होती है। मैंने वाहन चालक के साथ पिता के रूप में यात्रा की क्योंकि मैं अपनी बेटी को देखने के लिए स्वाभाविक रूप से उत्सुक था”।

उन्होंने कहा कि उनके जाने को जो लोग दिशानिर्देशों का उल्लंघन के तौर पर देखने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें नियमों के बारे में जानकारी नहीं है।

नवादा जिले में हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अनिल सिंह 16 अप्रैल को राजस्थान के कोटा शहर के लिए रवाना हुए थे और शनिवार देर रात पटना स्थित अपने आवास लौट आए। अपनी बेटी को कोटा से लाने के लिए सिंह को नवादा सदर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा 15 अप्रैल को यात्रा पास जारी किया गया था, जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानें विपक्ष ने क्या-क्या कहा? 

रविवार को विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की। राजद नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) को कह रहे थे कि उन्हें कोटा में फँसे छात्रों को वापस लाने के लिए बसों को अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। दूसरी तरफ अपने विधायक को गोपनीय तरीक़े से अपनी बेटी को वापस लाने की अनुमति दे रहे थे। बिहार में ऐसे अनेकों वीआईपी और अधिकारियों को पास निर्गत किए गए। फँसे बेचारा ग़रीब...।’’

चुनाव रणनीतिकार एवं जदयू से निष्कासित कर दिये गये प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट में इस यात्रा पास की तस्वीर पोस्ट कर कहा, ‘‘ कोटा में फँसे बिहार के सैकड़ों बच्चों की मदद की अपील को नीतीश कुमार ने यह कह कर ख़ारिज कर दिया था कि ऐसा करना लॉकडाउन की मर्यादा के ख़िलाफ़ होगा। अब उन्हीं की सरकार ने भाजपा के एक विधायक को कोटा से अपनी बेटी को लाने के लिए विशेष अनुमति दी है। नीतीश जी अब आपकी मर्यादा क्या कहती है?’’

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया