बिहार बीजेपी लिस्टः विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव-अरुण कुमार सिन्हा बेटिकट?, रामकृपाल यादव, सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय को उतरेंगे मैदान में, देखिए पूरी 71 प्रत्याशी की सूची

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2025 17:05 IST2025-10-14T17:04:44+5:302025-10-14T17:05:40+5:30

Bihar BJP list: छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू और मोतीहारी से प्रमोद कुमार को टिकट दिया गया है।

Bihar BJP list Nand Kishore Yadav Arun Kumar Sinha denied tickets Ram Kripal Yadav, Samrat Chaudhary Mangal Pandey contest see full list 71 candidates | बिहार बीजेपी लिस्टः विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव-अरुण कुमार सिन्हा बेटिकट?, रामकृपाल यादव, सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय को उतरेंगे मैदान में, देखिए पूरी 71 प्रत्याशी की सूची

file photo

Highlightsअरुण कुमार सिन्हा की जगह संजय गुप्ता को टिकट दिया गया है।कटिहार से तारकिशोर प्रसाद यादव चुनाव लड़ेंगे।रत्नेश कुशवाहा को पटना साहिब से टिकट दिया गया है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में दानापुर विधानसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव का नाम बतौर प्रत्याशी चौंकाने वाला नाम है। वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट मिला है। जबकि नीरज कुमार सिंह बबलू छातापुर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं आरा से संजय टाइगर को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पटना की 2 बड़ी सीटों पर इस बार भाजपा ने बड़ा बदलाव किया है। पटना की कुम्हारर सीट से इस बार अरुण कुमार सिन्हा की जगह संजय गुप्ता को टिकट दिया गया है।

वहीं पटना साहिब से नंदकिशोर यादव का टिकट कट गया है। नंदकिशोर यादव की जगह इस बार रत्नेश कुशवाहा को पटना साहिब से टिकट दिया गया है। वहीं इस बार भाजपा के बड़े चेहरे के रूप में मंगल पांडेय को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। मंगल पांडेय सीवान सीट से चुनावी मैदान में होंगे। वहीं बेतिया से रेणु देवी को टिकट दिया गया है। कटिहार से तारकिशोर प्रसाद यादव चुनाव लड़ेंगे। किशनगंज से स्वीटी सिंह, पूर्णिया से विजय कुमार खेमका, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू और मोतीहारी से प्रमोद कुमार को टिकट दिया गया है।

सूची के अनुसार-

बेतिया- रेणु देवी, रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा, पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव, मधुबन- राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी- प्रमोद कुमार, ढाका- पवन जायसवाल, रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा- अनिल कुमार राम, परिहार- गायत्री देवी, सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू, बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा, खजौली- अरुण शंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल, राजनगर- सुजीत पासवान, झंझारपुर- नीतीश मिश्रा, छातापुर- नीरज कुमार बबलू, नरपतगंज- देवंती यादव, फारबिसगंज- विद्या सागर केसरी, सिकटी- विजय कुमार मंडल, किशनगंज- स्वीटी सिंह, बनमनखी- कृष्ण कुमार, पूर्णिया- विजय कुमार खेमका, कटिहार- तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर- निशा सिंह को मैदान में उतारा है।

कोढ़ा- कविता देवी, सहरसा- आलोक रंजन झा, गौरा- बौराम से सुजीत कुमार सिंह, दरभंगा- संजय सरावगी, केवटी-मुरारी मोहन झा, जाले- जिबेश कुमार मिश्रा, औराई- रमा निषाद, कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता, बरुराज- अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज- राजू कुमार सिंह, बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी, सीवान- मंगल पांडेय को टिकट मिला।

दरौंदा- कर्णजीत सिंह, गोरेयाकोठी- देवेशकांत सिंह, तरैया- जनक सिंह, अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू, हाजीपुर- अवधेश सिंह, लालगंज- संजय कुमार सिंह, पातेपुर- लखेन्द्र कुमार रौशन, मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह, बछवारा- सुरेन्द्र मेहता, तेघरा- रजनीश कुमार, बेगूसराय- कुंदन कुमार, भागलपुर- रोहित पांडेय, बांका- राम नारायण मंडल टक्कर देंगे।

कटोरिया- पूरण लाल टुडू, तारापुर- सम्राट चौधरी, मुंगेर- कुमार प्रणय, लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा, बिहारशरीफ- डॉ. सुनील कुमार, दीघा- संजीव चौरसिया, बांकीपुर- नितिन नबीन, कुम्हरार- संजय गुप्ता, पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा, दानापुर- रामकृपाल यादव, बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव, बड़हरा- राघवेन्द्र प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है।

आरा- संजय सिंह ‘टाइगर’, तरारी- विशाल प्रशांत, अरवल- मनोज शर्मा, औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह, गुरुआ- उपेन्द्र दांगी, गया शहर- डॉ. प्रेम कुमार, वजीरगंज- बीरेन्द्र सिंह, हिसुआ- अनिल सिंह, वारसलीगंज- अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट दिया गया है।

Web Title: Bihar BJP list Nand Kishore Yadav Arun Kumar Sinha denied tickets Ram Kripal Yadav, Samrat Chaudhary Mangal Pandey contest see full list 71 candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे