लाइव न्यूज़ :

बिहार: बीजेपी नेता का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- जब सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो जाएगा तो क्या होगा?

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2019 17:38 IST

भाजपा के पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने प्रदेश में गिरती कानून-व्यवस्था पर नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है. इसके पहले भाजपा सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने भी कल हीं काननून-व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा था कि अब थानेदार तक बात नही सुन रहे हैं.

Open in App

बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध के बीच अब सत्ताधारी दलों राजग में टकराव की स्थिती बनती जा रही है. सत्ताधारी दल जदयू की सहयोगी भाजपा ने भी अपने तेवर सख्त कर लिए हैं. भाजपा के पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने प्रदेश में गिरती कानून-व्यवस्था पर नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है. इसके पहले भाजपा सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने भी कल हीं कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा था कि अब थानेदार तक बात नही सुन रहे हैं. 

वहीं, चौरसिया ने सरकार की नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा जब सरकर और पुलिस का इकबाल खत्म हो जाएगा तो क्या होगा? भाजपा नेता ने कहा कि यूपी में भी ऐसा ही हाल था, लेकिन योगी सरकार के आने के बाद कानून का राज स्थापित हो गया. बिहार में स्थिति उलट है. यहां अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है और उनका मनोबल बढ़ गया है. हमारे विधानसभा क्षेत्र में ही दिनदहाडे घटना घट गई और अपराधियों ने भाजपा के नगर उपाध्यक्ष की हत्या कर दी. यहां उल्लेखनीय है कि बीते एक पखवाडे से बिहार में अपराध की घटनाओं में जबर्दस्त इजाफा हुआ है.

लगातार व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है. हत्या और लूट जैसी वारदातें सरेआम घटित हो रही हैं. गुरुवार को ही गोपालगंज और सासाराम में दो बडे व्यवसायियों की हत्या कर दी गई. जबकि सासाराम में हुई वारदात में मृतक अमित रौनियार नासरीगंज के भाजपा नगर उपाध्यक्ष भी थे. बाइक सवार अपराधियों ने जिले के अकोढीगोला के बराढी पुल पर इस घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार मृतक व्यापारी से साढे तीन लाख रुपये भी लूटे गए.

इसी तरह गुरुवार को गोपालगंज में अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दिया था. मामला भोरे थाना के मुडादीह पम्प की है जहां जिले के बडे व्यवसायी रामाश्रय सिंह को दिनदहाडे गोलियों से भून दिया गया. इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गुरुवार की देर रात मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में भी राजद के दो नेताओं को गोली मार दी गई. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार शूटर्स तीन बाइक पर सवार थे और उनकी संख्या छह थी. ऐसे में यह स्पष्ट है कि लगातार हो रही वारदातों और अपराधियों के बुलंद हौसले सवाल तो खडे करते ही हैं. बता दें कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ गई हैं. हत्या और गैंगरेप की घटनाओं में जबर्दस्त ईजाफा हुआ है.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव