Bihar BJP Leader Death: भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस कहर बनकर टूटी और जमकर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े, देखें तस्वीरें और वीडियो
By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2023 17:10 IST2023-07-13T17:08:36+5:302023-07-13T17:10:28+5:30
Bihar BJP Leader Death: मृतक विजय कुमार सिंह जहानाबाद के जिला महामंत्री थे। लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह का सिर फट गया था।

photo-lokmat
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में भाजपा ने नीतीश सरकार के खिलाफ गांधी मैदान से विधानसभा मार्च शुरू किया। लेकिन डाकबंगला चौराहे पर पुलिस के द्वारा की गई घेराबंदी में उन्हें आगे बढने से रोक दिया गया। विधान सभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी और जमकर लाठीचार्ज किया।
भाजपा नेताओं के नही मानने पर पुलिस के द्वारा लाठी बरसाई गई। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस के द्वारा बरसाई गई लाठी से घायल एक भाजपा नेता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक विजय कुमार सिंह जहानाबाद के जिला महामंत्री थे। लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह का सिर फट गया था।
आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। इस घटना से भाजपा नेताओं के बीच हड़कंप मच गया है। इस घटना से वे काफी आहत हैं। भाजपा के कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। इसे नीतीश सरकार की तानाशाह बताया है।
दरअसल, नीतीश सरकार को रोजगार, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ भाजपा विधायकों और सांसद को जानवरों की तरह पीटा गया बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया।
महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का सिर फट गया है, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। काफी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता मार्च में शामिल थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सड़क पर ही बैठ गए। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी ने कहा है कि भाजपा लोकतांत्रित तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रही है।
लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं, सांसद और विधायक को लाठी से कुचला गया। नीतीश कुमार को इसका जवाब देना होगा, भाजपा चुप नहीं बैठने वाली है। सरकार आंसू गैस के गोले छोड़े या लाठीचार्ज करे, भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे भाजपा के कई कार्यकर्ताओं का हाथ पैर तोड़ दिया गया, सिर फोड़ दिया गया है। नीतीश कुमार की पुलिस ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा, मुख्यमंत्री को इसका हिसाब देना पड़ेगा। बता दें कि राजधानी पटना का डाकबंगला चौराहा आज रणक्षेत्र में बदल गया।
#WATCH | Patna: Security personnel use water cannons and open lathi charge to disperse BJP workers protesting against Bihar govt on issue of the posting of teachers in the state pic.twitter.com/Vxp010wYDo
— ANI (@ANI) July 13, 2023
शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं पर बिहार की पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ भाजपा विधायकों और सांसद को जानवरों की तरह पीटा गया बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
सभी भाजपा नेता को बस में बैठा कर ले जाया गया। डाकबंग्ला चौराहा का नजारा देखने लायक था। पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मौके पर अफरा का माहौल कायम हो गया था। भाजपा की इस बड़ी रैली को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। करीब 6 हजार पुलिस की शहर के प्रमुख जगहों पर तैनाती की गई थी।
#WATCH | Patna: Security personnel use several rounds of tear gas shells to disperse BJP workers protesting against Bihar govt pic.twitter.com/4zKcFh0TH7
— ANI (@ANI) July 13, 2023




