लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा में मनमुटाव, विधान पार्षद संजय पासवान ने समिति से दिया इस्तीफा, सीएम नीतीश पर लगातार कर रहे हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2021 19:15 IST

कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने समितियों का पुनर्गठन करते हुए सदस्यों को अलग-अलग समितियों की जिम्मेदारी दी थी. लेकिन कार्यकारी सभापति के फैसले से संजय पासवान नाखुश थे और समिति छोड़ने का फैसला कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधान परिषद की समितियों का पुनर्गठन किया गया था. इस्तीफा परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा. गुरुवार को नवगठित समितियों की पहली बैठक बुलाई गई थी.

पटनाः भाजपा के विधान पार्षद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजय पासवान ने विधान परिषद की अनुसूचित जाति-जनजाति समिति के सभापति पद से इस्तीफा दे दिया है.

पिछले दिनों बिहार विधान परिषद की समितियों का पुनर्गठन किया गया था. कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने समितियों का पुनर्गठन करते हुए सदस्यों को अलग-अलग समितियों की जिम्मेदारी दी थी. लेकिन कार्यकारी सभापति के फैसले से संजय पासवान नाखुश थे और आज उन्होंने समिति छोड़ने का फैसला कर लिया.

उन्होंने अपना इस्तीफा परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा. कार्यकारी सभापति भी भाजपा के ही हैं. बताया जाता है कि गुरुवार को नवगठित समितियों की पहली बैठक बुलाई गई थी. बैठक में शामिल होने के तुरंत बाद वे नाराज होकर निकल गए थे. निकलने के समय ही उन्होंने सभापति पद से इस्तीफे की घोषणा की थी. आज उन्होंने विधिवत इस्तीफा दे दिया.

बिहार में शराबबंदी व कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर हंगामा

उन्‍होंने सभापति से फैसले को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है. यहां उल्लेखनीय है कि जनवरी 2020 में संजय पासवान ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का यह कहकर विरोध किया था कि जनता एक चेहरे से ऊब चुकी है, अब भाजपा से नया मुख्‍यमंत्री बनाया जाना चाहिए. संजय पासवान बिहार में शराबबंदी व कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर भी सरकार को नसीहत देते रहे हैं.

एक बार अपने गले में सांप लपेटकर सोशल मीडिया में चर्चा में रह चुके हैं. डा. पासवान ने बताया कि उनका एतराज कई मुद्दों पर है. उन्होंने 10 साल पहले घोषणा की थी कि वे विधानसभा या लोकसभा का चुनाव अनुसूचित जातियों के लिए सुरक्षित सीट से नहीं लड़ेंगे. बीच में कई चुनाव हुए. लेकिन वे अपनी घोषणा पर कायम रहे.

कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की कार्यशैली पर सख्त ऐतराज

इसी तर्क के आधार पर उन्होंने परिषद की अनुसूचित जाति, जनजाति समिति के सभापति पद से इस्तीफा दिया है, क्योंकि उन्हें अनुसूचित जाति का होने के कारण यह पद दिया गया था. उन्होंने कहा कि जाति और लिंग के आधार पर समितियों का सभापति बनाना गलत है. हम कहते हैं कि अगर कोई पुरुष सदस्य सक्षम है तो उसे महिलाओं से संबंधित समितियों का सभापति बना देना चाहिए.

डा. पासवान ने कहा कि सभापति पद से उनके इस्तीफे की इकलौती वजह यह नहीं है. उन्हें कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की कार्यशैली पर सख्त ऐतराज है. उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया था. शपथ ग्रहण के लिए नाम भेजने से पहले उनकी राय ली गई थी. बडे़ नेताओं ने राय ली थी. लेकिन कार्यकारी सभापति ने बिना हमारी राय लिए पद दे दिया. यह तरीका आपत्तिजनक है.

उन्होंने कहा कि विधान परिषद में कम संख्या वाले दलों के नेताओं को महत्वपूर्ण समितियों का सभापति बनाया गया. इस लिहाज से उन्हें जिस समिति का सभापति बनाया गया, उसकी खास पहचान नहीं है. तमाम बातों के अलावा उन्हें इस बात का भी मलाल है कि उनके कद का सम्मान नहीं किया गया. वहीं, कार्यकारी सभापति अवधेश नारायन सिंह की मानें तो समितियों के लिए नाम पार्टियों द्वारा तय करने की परंपरा रही है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीजेडीयूसुशील कुमार मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया