बिहार भाजपा ने मनाया बाबू वीर कुँवर सिंह का विजयोत्सव दिवस, सवर्ण वोट बैंक पर भाजपा की नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2023 15:57 IST2023-04-23T15:57:09+5:302023-04-23T15:57:09+5:30

इस दौरान भाजपा के इस गौरव यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी थे। आज हम लोगों ने विजय उत्सव मना रहे हैं।

Bihar BJP celebrated Victory Day of Babu Veer Kunwar Singh | बिहार भाजपा ने मनाया बाबू वीर कुँवर सिंह का विजयोत्सव दिवस, सवर्ण वोट बैंक पर भाजपा की नजर

बिहार भाजपा ने मनाया बाबू वीर कुँवर सिंह का विजयोत्सव दिवस, सवर्ण वोट बैंक पर भाजपा की नजर

Highlights बिहार भाजपा ने रविवार को बाबू वीर कुँवर सिंह का विजयोत्सव दिवस मनायाइस मौके पर भाजपा कार्यालय से भव्य शोभायात्रा निकाली गईशोभा यात्रा में घोड़े, हाथी के साथ पटना की सड़कों पर झांकी निकली गई

पटना: बिहार भाजपा ने रविवार को बाबू वीर कुँवर सिंह का विजयोत्सव दिवस मनाया। इसको लेकर राजधानी पटना में सुबह 9 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री नीरज बबलू समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। इस शोभा यात्रा में घोड़े, हाथी के साथ पटना की सड़कों पर झांकी निकली गई। 

इस दौरान भाजपा के इस गौरव यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी थे। आज हम लोगों ने विजय उत्सव मना रहे हैं। इस यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकता शामिल हुए हैं। वहीं, समारोह के संयोजक पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने ने कहा कि गौरव यात्रा के सहारे हम नई पीढ़ी को बताना चाह रहे हैं कि वीर कुँवर सिंह का बलिदान देश के लिए कितना बड़ा और महत्वपूर्ण था। वह कितने बड़े योद्धा थे। 

उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी कितनी भी रणनीति बना लें, लेकिन सवर्णों का एक-एक वोट भाजपा को जाना तय है। बिहार के जंगल राज को जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है। एक खास वर्ग विशेष को ज्यादा सम्मान दिया जा रहा है। अपराधियों और आतंकवादियों को ’जी’ कहकर सम्मान दिया जा रहा। बिहार में योगी मॉडल लाने की जरूरत है और सीने पर बुलडोजर चलाने की जरूरत है। 

बता दें कि भाजपा कार्यालय से निकली वीर कुँवर सिंह गौरव यात्रा बाबू वीर कुँवर सिंह पार्क में गई, जहां प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने बाबू वीर कुँवर के प्रतिमा पे माल्यार्पण किया। गौरव यात्रा के आयोजन को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। सवर्ण वोट बैंक भाजपा का कोर वोट बैंक रहा है। इसे संगठित रखना और मजबूत करना भाजपा के लिए चुनौती है।
 

 

Web Title: Bihar BJP celebrated Victory Day of Babu Veer Kunwar Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे