लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा ने किया ऐलान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी विधानसभा चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2024 16:11 IST

जदयू के बयान की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2025 लड़ा जाएगा पर सहमति दिखाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है? हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 1996 से हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। आगे भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देसम्राट चौधरी ने कहा है कि 2025 की विधानसभा चुनाव भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगीउन्होंने कहा, र्ष 1996 से हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैंबता दें कि जदयू ने साफ किया था कि विधानसभा चुनाव 2025 सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा

पटना: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जारी सियासी गहमा गहमी के बीच बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि 2025 की विधानसभा चुनाव भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। साथ बिहार में भाजपा को जिन सीटों की नुकसान हुई है उनकी समीक्षा की जाएगी। बता दें बिहार में एनडीए को 9 सीट नुकसान हुआ है। एनडीए के हिस्से में इस बार मात्र 30 सीट आई है। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा में बिहार को 75 फीसदी मार्क्स मिला। पहले 6 फेज में हम लोगों को 28 सीट दे रहे थे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को 75 प्रतिशत मार्क्स दिया है। 25 फीसदी हमारी हार हुई है। इसकी समीक्षा की जा रही है। जिन सीटों पर हारे हैं, उसको लेकर समीक्षात्मक बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम और अधिक अच्छा कर सकते थे, हमारी उम्मीद थी कि हम 39, 40 सीट जीते। वहीं, जदयू के बयान की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2025 लड़ा जाएगा पर सहमति दिखाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है? हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 1996 से हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। आगे भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे। 

बता दें कि जदयू ने साफ किया था कि विधानसभा चुनाव 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम ने 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव का मार्ग भी प्रशस्त कर दिया है। विजय चौधरी ने कहा था कि बिहार को विशेष पैकेज और मदद मिलनी चाहिए, हम लोगों की यह मांग आज भी कायम है। बिहार में एनडीए के प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि नीतीश के नेतृत्व के प्रति जनता का भरोसा उसी तरह से कायम है जो साल 2005 और 2010 में हुआ करता था।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना