बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़ी भाजपा, तीसरे दिन भी नहीं चलने दी सदन की कार्यवाही

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2023 15:19 IST2023-07-12T15:04:03+5:302023-07-12T15:19:36+5:30

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू कर दिया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जैसे ही ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े सवाल का जवाब देने खड़े तो भाजपा के विधायक सीधे वेल में पहुंच गए। पोस्टर दिखाकर विरोध करने लगे। भाजपा विधायक तेजस्वी के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं।

Bihar BJP adamant on demanding Tejashwi Yadav's resignation did not allow the proceedings of the House to continue even on third day | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़ी भाजपा, तीसरे दिन भी नहीं चलने दी सदन की कार्यवाही

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़ी भाजपा, तीसरे दिन भी नहीं चलने दी सदन की कार्यवाही

Highlightsआज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू कर दिया।प्रश्नकाल के दौरान तेजस्वी यादव का भाजपा के विधायक ने पोस्टर दिखाकर विरोध किया।इस दौरान भाजपा विधायक लगातार तेजस्वी इस्तीफा दो के नारे लगाते रहे।

पटना। जमीन के बदले नौकरी के मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग लो लेकर भाजपा आरपार के मूड में है। बिहार विधानसभा में भाजपा के द्वारा एक बार फिर से जबर्दस्त हंगामा किया गया। ऐसे में मॉनसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आज तीसरे दिन मात्र 37 मिनट तक ही चली। सदन में जबर्दस्त हंगामे के कारण कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। भाजपा तेजस्वी और नीतीश के इस्तीफे की मांग पर अड़ी रही। भाजपा ने फिर से मुख्यमंत्री पर उपमुख्यमंत्री को बचाने का आरोप लगाया।

दरअसल, आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जैसे ही, ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े सवाल का जवाब देने खड़े तो भाजपा के विधायक सीधे वेल में पहुंच गए। इसके बाद उन्हें पोस्टर दिखाकर विरोध करने लगे। भाजपा विधायक तेजस्वी के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में तेजस्वी यादव के इस्तीफे का मुद्दा उठाया। 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टालेरेंस पर देश मुख्यमंत्री नीतीश का दीवाना था, वो आज मौन क्यों हैं? इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के बार-बार बैठने कहने के बाद जब विजय सिन्हा नहीं बैठे तो उनका माइक बंद कर दिया गया। इस दौरान तेजस्वी यादव अपने मंत्रालयों के विषयों पर जवाब रहे थे। नेता प्रतिपक्ष माइक बंद होते ही भाजपा के विधायक सीधे वेल में पहुंच गए। पोस्टर दिखाकर विरोध करने लगे। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को भाजपा विधायकों से पोस्टर लेने के लिए कहा। 

इस दौरान भाजपा विधायक लगातार तेजस्वी इस्तीफा दो के नारे लगाते रहे। नीरज बबलू और मार्शल के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हंगामे के दौरान भाजपा के विधायकों ने ना केवल वेल में रखी हुई कुर्सियों को इधर-उधर फेंका बल्कि कुर्सी को भी तोड़ दिया। विधायक वेल में रिपोर्टिंग टेबल के पास रखे कुर्सी को उठाकर उछालने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आचरण पर वो कार्रवाई कर सकते हैं। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को गुरुवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Web Title: Bihar BJP adamant on demanding Tejashwi Yadav's resignation did not allow the proceedings of the House to continue even on third day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे